फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Denied private buses for Amit Shah's rally

अलीगढ़ः अमित शाह की रैली के लिए निजी बसें देने से इंकार 

Tue, 28 Dec 2021 07:20 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 28 Dec 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Denied private buses for Amit Shah's rally
अमित शाह - फोटो : ANI
तालानगरी स्थित संत फिदेलिस स्कूल के पास मैदान में बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह की रैली के लिए महानगर मिनी बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने अपनी बसों को देने से इंकार कर दिया है। इसके बाद अधिकारी अन्य जनपदों से बसें मंगाने में जुट गए हैं। 100 स्कूल बसों को भी मंगाया गया है। ऐसे में बृहस्पतिवार को स्कूलों में छुट्टी हो सकती है। दूसरी तरफ, यहां के बस ऑपरेटर अन्य जनपदों के मालिकों से भी बसें ने भेजने की बात कर रहे हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि भाजपा की रैली में एक भी निजी बस नहीं लगने दी जाएंगी।
विज्ञापन



मंगलवार की दोपहर महानगर निजी बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन व एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने वार्ता की। पदाधिकारियों ने डग्गामारी न रुकने और आधे परमिट पर बसें नहीं चलने देने की समस्या रखी। अधिकारियों ने कहा कि आपकी समस्या का अभी समाधान नहीं कर सकते हैं। इस पर पदाधिकारियों ने भी कहा कि भाजपा को हम अपनी बसें नहीं दे सकते हैं, न ही रैली में बसें लगने देंगे।
विज्ञापन


अहयोगात्मक आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से चलाएंगे 
एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व सचिव अरविंद सेंगर ने बताया कि हमारी दो समस्याएं हैं। पहली समस्या यह है कि टेंपो और बसों की डग्गामारी चल रही है। दूसरी यह है कि हमारे पास महानगर के परमिट हैं। लेकिन दस किलोमीटर तक हमारी बसों को चलने नहीं दिया जाता है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसीलिए हम अपनी निजी बसों को नहीं देंगे। भाजपा की रैली के विरोध में असहयोगात्मक आंदोलन शांतिपूर्ण रूप से चलाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह की रैली के बारे में नहीं पता है। हम सिर्फ भाजपा को जानते हैं। इसीलिए भाजपा की रैली में अन्य बसों को भी नहीं लगने देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के जिलों से की जारी बसों की व्यवस्था 
आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन ने बताया कि अन्य जनपदों से बसों को इकट्ठा किया जाएगा। इसके लिए बातचीत शुरू हो गई है। एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने बताया कि 1025 बसों का इंतजाम किया जाना था। एसोसिएशन के मना करने पर नोएडा, बुलंदशहर, मथुरा, हाथरस, एटा से गाड़ी मंगा रहे हैं। संख्या तय हो गई है, लेकिन अभी बसों के नंबर नहीं मिले हैं। शहर व कोल क्षेत्र छोड़कर शेष पांचों विधानसभाओं में 825 बसों को लगाया जाएगा। इनमें 100 स्कूली बसों का इंतजाम कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को छुट्टी नहीं है। इसीलिए बातचीत चल रही है कि स्कूलों की छुट्टी करा दी जाए। अभी प्रशासन स्तर से निर्णय होना बाकी है। इस मौके पर बस मालिकों में मकसूद अली, मो. आमिर, मनीष कुमार शर्मा, नाहर सिंह, खचेरमल, बबलू सिंह, राजू सिंह, अदनान हमीद, राजकुमार सोलंकी आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed