फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demonstration on the demand of making Chharra a tehsil

Aligarh News: छर्रा को तहसील बनाने की मांग पर प्रदर्शन

Mon, 10 Feb 2025 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Demonstration on the demand of making Chharra a tehsil
रविवार को गांव सिंधौली खुर्द में छर्रा को तहसील बनाने की मांग को ग्रामीणों ने ओमकार सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। जिला महासचिव भाकियू अलीगढ़ चौ. नवाब सिंह ने कहा कि वर्ष 2018 से क्षेत्रीय जनता नगर पंचायत छर्रा को तहसील बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र भेजे जा चुके हैं। नगर पंचायत छर्रा सभी सरकारी नियमों के अनुसार तहसील बनाने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर रही है। छर्रा को तहसील बनाने से पांच लाख जनता को सीधा लाभ मिलेगा। तहसील स्तरीय सभी अधिकारियों के कार्यालय छर्रा में पहले से ही मौजूद हैं। कमी है तो तहसील की। जब तक छर्रा को तहसील नहीं बनाया जाएगा, तक तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में खेतल सिह, रामदास, दीपेश कुमार, नौरंगी सिंह, चोबसिह, चुन्नी सिंह, नेकसे, लेखराज सिंह, अधन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed