फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demonstration of students for refund of examination fee

परीक्षा शुल्क की वापसी के लिए विद्यार्थियों का प्रदर्शन

Tue, 12 Jul 2022 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of students for refund of examination fee
परीक्षा शुल्क वापस करने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कैंप कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

सोमवार को परीक्षा शुल्क की वापसी मांग को लेकर छात्र-छात्राएं विवि के कैंप कार्यालय पहुंच गए।
छात्रनेता पुष्कर शर्मा, सागर चौधरी, राहुल कुमार, तरुण पंडित, गगन पंडित, आकाश पचौरी, गोपाल पंडित, मनीष ठाकुर, रजनी डिंपल ने परीक्षा शुल्क वापसी की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहले एक बार परीक्षा शुल्क जमा होता है, लेकिन सेमेस्टर की वजह से साल में दो बार शुल्क जमा करना पड़ रहा है। इसके बाद सपा नेता रंजीत चौधरी, आमिर आबिद व मुंतजिम किदवई भी पहुंच गए। उन्होंने विवि के कुलसचिव से इस संबंध में वार्ता की। कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया है। उन्होंने मांग पत्र भी सौंपा है। कुलपति बैठक में शामिल होने के लिए अलीगढ़ से बाहर हैं। उनके आने पर यह प्रकरण रखा जाएगा।
विज्ञापन

वेब रजिस्ट्रेशन की तिथि 20 तक बढ़ी
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ ने वेब रजिस्ट्रेशन की तिथि 20 जुलाई तक बढ़ा दी है। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि पहले यह तिथि 10 जुलाई तक थी। विद्यार्थियों की सहूलियतों के चलते अब कुलपति ने 20 जुलाई तक तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed