फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demonstration of people due to lack of water supply woman fainted

Aligarh News: जल आपूर्ति न होने पर लोगों का प्रदर्शन, महिला हुई बेहोश

Fri, 07 Apr 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 07 Apr 2023 01:14 AM IST
सार

नगर निगम के ट्यूबवेल के खराब होने से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। बच्चों सहित क्षेत्र के रोजेदारों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। दूरदराज क्षेत्र में लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Demonstration of people due to lack of water supply woman fainted
पानी की समस्या को लेकर मरघट स्थित नलकूप पर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के रोरावर इलाके के वार्ड नंबर 83 में ट्यूबवेल खराब होने पर लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला बेहोश हो गई। रमजान के दिनों में आठ दिनों से इलाके में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।

विज्ञापन


नगर निगम के ट्यूबवेल के खराब होने से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। बच्चों सहित क्षेत्र के रोजेदारों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। दूरदराज क्षेत्र में लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। ट्यूबवेल को ठीक न कराए जाने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने पानी नहीं तो फांसी दो के नारे लगाने लगे। गर्मी और रोजा रहने के चलते एक बुजुर्ग महिला बेहोश हो गई। महिला के बेहोश होने पर सभी घबरा गए। थोड़ी देर में महिला को होश आया।
विज्ञापन


इस संबंध में नगर आयुक्त अमित आसेरी का कहना है कि ट्यूबवेल की मरम्मत करने में कारीगर लगे हुए हैं। कुछ जगह पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। शीघ्र ही ट्यूबवेल को सही कराकर पानी सप्लाई सुचारू कराई जा रही है। पाइप लाइन डालने का काम हो रहा है, वहां टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नगर निगम अधिकारी शीघ्र ट्यूबवेल की मरम्मत कराकर पानी की आपूर्ति करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed