{"_id":"69e069a494761ea67e0853ed","slug":"demanded-money-in-the-name-of-amu-vice-chancellor-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: एएमयू कुलपति के नाम पर रुपये मांगे, इंडोनेशिया से प्रोफेसरों को पैसे डालने के संदेश भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: एएमयू कुलपति के नाम पर रुपये मांगे, इंडोनेशिया से प्रोफेसरों को पैसे डालने के संदेश भेजे
Thu, 16 Apr 2026 10:16 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 16 Apr 2026 10:16 AM IST
सार
एएमयू वीसी का फोटो लगार यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों पर रुपयों की डिमांड करने वाला संदेश भेजा गया। यह मैसेज अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप अकाउंट पर नईमा खातून नाम प्रदर्शित होने वाले मोबाइल नंबर +628964996-4876 से भेजा गया, जो इंडोनेशिया का नंबर है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
एएमयू की कुलपति प्रो. नईमा खातून की फोटो का दुरुपयोग कर इंडोनेशिया से व्हाट्सएप के जरिये प्रोफेसरों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। इसे साइबर ठगी मानते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
प्रोफेसरों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों को इस फर्जी व्हाट्सएप के संदेश से सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रोफेसरों के व्हाट्सएप पर जो संदेश भेजे जा रहे हैं, उसमें किसी जरूरी कार्य का हवाला देकर पैसों की मांग की जा रही है। जानकारी के अनुसार, किसी ने पैसे नहीं भेजे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। उन्हाेंने कहा कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप अकाउंट पर नईमा खातून नाम प्रदर्शित हो रहा है, जबकि मोबाइल नंबर +628964996-4876 है, जो इंडोनेशिया का नंबर है।
विज्ञापन