फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demand to make Yamuna Expressway toll free in Tappal

Aligarh News: टप्पल में यमुना एक्सप्रेस वे टोल फ्री करने की मांग

Fri, 13 Feb 2026 02:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Demand to make Yamuna Expressway toll free in Tappal
राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को टप्पल ब्लॉक में किसान पंचायत की। इसमें क्षेत्र लोगों व किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों के वाहन यमुना एक्सप्रेस वे टोल निशुल्क निकालने की मांग की।
विज्ञापन


संचालन करते हुए संगठन के राष्ट्रीय सचिव चौधरी दर्याब सिंह मौर, राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार अत्री ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस वे के निर्माण में किसानों ने अपनी जमीनें दी हैं, लेकिन उनके साथ वादाखिलाफी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संगठन के कार्यकर्ताओं के वाहनों को टोल मुक्त करने की व्यवस्था जल्द नहीं की गई तो टप्पल यमुना एक्सप्रेस वे पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि निजी स्कूल और दुकानदार सांठगांठ कर मनमाने रेटों पर किताबें बेची जा रही हैं। पंचायत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी अलीगढ़ और यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नाम ज्ञापन एसडीएम खैर के प्रतिनिधि लेखपाल विनोद शर्मा और खंड विकास अधिकारी विजय तिवारी को सौंपा। इस दौरान बीडीओ विजय तिवारी, एडीओ पंचायत इंद्रजीत भाटी, बिजली विभाग के एसडीओ जयवीर सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अशोक यादव, रामचंद्र सरदार, प्रदीप चौधरी, जयवीर तालान, इस्लाम सैफी, अनिल, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed