{"_id":"6aff683ff833ae1afc0eb087","slug":"demand-raised-for-an-increase-in-cold-storage-rental-subsidies-aligarh-news-c-301-1-sali1012-103926-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: धरना-प्रदर्शन कर की शीतगृह भाड़ा अनुदान बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: धरना-प्रदर्शन कर की शीतगृह भाड़ा अनुदान बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन करते भाकियू हरपाल के कार्यकर्ता। संवाद
ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के कार्यकर्ताओं ने किसानों और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार की ओर से मिलने वाला 100 रुपये प्रति क्विंटल शीतगृह भाड़ा अनुदान चार गुना बढ़ाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी अजय पाल सिंह को सौंपा।
धरने की अध्यक्षता गुलवीर सिंह तथा संचालन रामकिशन शर्मा ने किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि पिछले दो वर्षों से किसानों को आलू की फसल का लागत मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के जर्जर संपर्क मार्गों का पुनर्निर्माण कराने, किसानों पर लगाई गई जीएसटी वापस लेने और फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य दोगुना करने की मांग उठाई।
इसके अलावा अलीगढ़-गोरई वाया गोंडा मार्ग पर रोडवेज बसें चलाने, तहसील क्षेत्र में उद्योग स्थापित कर युवाओं को रोजगार देने तथा शस्त्र लाइसेंस की बढ़ी फीस वापस लेने की मांग की। मौके पर हरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, कुलदीप कुमार, संदीप राजपूत, महेंद्र सिंह, जय नारायण शर्मा, सुमित कुमार शर्मा, गोपाल सिंह, श्यौराज सिंह, दीपचंद, हरेंद्र सिंह आदि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।