{"_id":"60f5d5cc8ebc3e6d631f8e03","slug":"demand-for-watch-tower-two-fronts-changing-rooms-at-the-dhanipur-mini-airport-city-office-news-ali2685340194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पर वाच टावर, दो मोर्चा, चेंजिंग रूम की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पर वाच टावर, दो मोर्चा, चेंजिंग रूम की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन करने की सुगबुगाहट के बीच अब सिर्फ रंगाई-पुताई का काम अंतिम दौर में रह गया है। इसी बीच पुलिस विभाग की ओर से एयरपोर्ट पर पुलिस कर्मियों के लिए वाच टावर, दो मोर्चा और एक चेजिंग रूम की मांग की गई है। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से नागरिक उड्डयन विभाग को पत्र लिख निर्माण की कार्य अनुमति सहित बजट की मांग की गई है। एक सप्ताह पहले विभाग को पत्र जा चुका है। इधर, उप्र सरकार ने एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू करने के लिए नागर विमानन मंत्रालय में लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया है।
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने पिछले दिनों एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था। उन्होंने एयरपोर्ट पर फायर ऑफिस के पास वाच टावर, दो मोर्चा एक गेट पर और एक पार्किंग के पास, पुलिसकर्मियों के लिए टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर चेंजिंग रूम बनाने की मांग रखी थी। इस मांग के आधार पर जिला प्रशासन की ओर से शासन में पत्राचार किया गया गया है। इधर, धनीपुर मिनी एयरपोर्ट के अधूरे कार्य पूरे होने के बाद अब यहां कभी भी डीजीसीए, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, बीसीएएस की टीम सर्वे के लिए आ सकती है। इसके बाद वह अपनी रिपोर्ट अपने संबंधित अधिकारियों सहित मंत्रालयों में देगी। एयरपोर्ट के प्रभारी अधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का पीएम के हाथों उद्घाटन प्रस्तावित है। उनके सितंबर में आने की संभावना है। इसके चलते सभी कार्य पूरे करा लिए हैं। पुलिस की ओर से की गई मांग के संबंध में शासन में पत्राचार किया जा चुका है।