फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demand for giving Bharat Ratna to Raja Mahendra Pratap Singh

अलीगढ़ः राजा महेंद्र प्रताप सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग

Thu, 02 Dec 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Demand for giving Bharat Ratna to Raja Mahendra Pratap Singh
राजा महेन्द्र प्रताप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते जाट महासभा के पदाधिकारी । - फोटो : CITY OFFICE
राजा महेंद्र प्रताप सिंह को उनके जन्मदिवस के अवसर पर जाट समाज, समाजसेवी संगठन और राजनीतिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ उनकी जयंती मर्ना गई। यहां वक्ताओं ने राजा साहब के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए समाज से आह्वान किया। इसके साथ ही विभिन्न आयोजनों के माध्यम से वक्ताओं ने उन्हें भारत रत्न देने की मांग पुरजोर की।
विज्ञापन

--
राजा महेंद्र प्रताप को भारत रत्न दे सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह की जयंती पर समाजवादी युवजन सभा और यूथ बिग्रेड ने बुधवार को तस्वीर महल चौराहा स्थित पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। यहां अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह को भारत रत्न देने की मांग सरकार से की। इसके साथ ही एक ज्ञापन एसीएम द्वितीय को सौंपकर भारत सरकार को प्रेषित किया।
विज्ञापन

यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा चुनावी फायदे के लिए महापुरुषों का दिखावे का सम्मान करती है। प्रधानमंत्री मोदी के अलीगढ़ में यूनिवर्सिटी की घोषणा कार्यक्रम में राजा साहब के परिवार को मंच पर जगह भी नहीं दी गई। युवजन सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने कहा कि अगर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के प्रति आस्था रखते हैं तो भारत सरकार तत्काल उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा करे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष आमिर आबिद, जिला महासचिव रवि सैनी, चिंटू चौधरी, राजा जाट, यतेंद्र, जीतू, रजनीश यादव, तिलक सिंह, गौरव यादव, धीरज, हम्माद पठान, निखिल, मयंक, राहुल, पवन चौधरी, सागर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी याद किए गए राजा महेंद्र प्रताप सिंह
-जाट महासभा ने तस्वीर महल स्थित पार्क में सुबह हवन का आयोजन किया। इसके बाद राजा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस मौके पर दिगंबर सिंह, बिजेंद्र चौधरी अध्यक्ष, जितेंद्र सिंह चौधरी, लतेश चौधरी पार्षद, सुभाष डागुर, जयप्रकाश काका, सुरेश कुंतल, मुकुट सिंह, अजय चौधरी, बहुरी सिंह, अमन सिंह सिरोही, आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।
-मॉडर्न कान्वेंट इंटर कॉलेज में आयोजित राजा महेंद्र प्रताप की जयंती में प्रबंधक जवाहर लाल बघेल, अनिल बघेल, प्रधानाचार्य नेहा सिंह, अर्चना पाल, हरेंद्र सिंह, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
-राजेश्वरी एजुकेशन सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक इंजीनियर स्वप्निल डागुर, अध्यक्ष राम रंजन सिंह, डॉ. अशु सिंह, राजीव सिंह, रामनिवास, डॉ. सौरभ कुमार आदि थे।
-जाट महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश पूनिया के रघुवीरपुरी स्थित आवास पर बुधवार को राजा महेंद्र प्रताप सिंह की जयंती के मौके पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां ओम प्रकाश पूनिया ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। यहां अन्य वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर चौधरी रतन सिंह, अनुराग चौधरी, प्रेमवीर सिंह, दरियाब सिंह, करबल सिंह आदि मौजूद रहे।
- कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री नितिन चौहान वाल्मीकि के नेतृत्व में तस्वीर महल स्थित पार्क में केक काटकर राजा साहब का जन्मदिवस मनाया गया।आशीष कुमार, नीरज, दिलीप करोति, रॉबिन प्रसाद, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
-प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया महानगर अलीगढ़ इकाई ने भुजपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर राजा साहब की जयंती युवा सम्मान दिवस के रूप में मनाई। यहां राजा महेंद्र प्रताप सिंह को भारत रत्न दिलाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मजहर उद्दीन, मोहम्मद नदीम खान, मोहम्मद हसीन बब्बू आदि मौजूद रहे।

-सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने बुधवार को तस्वीर महल स्थित पार्क में राजा महेंद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर मनोज चौधरी, कपिल शर्मा, इंद्रदेव सिंह चौहान, फुरकान मिर्जा, नासिर गाजी, आईपी कश्यप, ठाकुर दिनेश सिंह, सोनू चौधरी, शमशाद अहमद, लोकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed