फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demand for a high level inquiry in the murder of a child in Tappal

अलीगढ़ः टप्पल में बच्ची की हत्या में उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग

Tue, 21 Sep 2021 06:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Demand for a high level inquiry in the murder of a child in Tappal
गांव में गश्त करती पुलिस।
टप्पल के गांव किशनपुर की एक बच्ची की हत्या के मामले में अब विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के सुर उच्च स्तरीय जांच के लिए मुखर हो गए हैं। सोमवार को बसपाइयों ने गांव पहुंचकर तो कांग्रेसियों ने मोर्चरी पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना प्रदान की। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने अलीगढ़ में जंगल राज कायम होने का बयान दिया।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह के नेतृत्व में बसपाई पीड़िता के गांव पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में बहन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही हैं। उनकी हत्याएं हो रही हैं और प्रशासन हाथ पर हाथ धरकर बैठा हुआ है। जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और अपराधियों में कानून का खौफ खत्म हो चुका है। यहां मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक सिंह एडवोकेट और जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी चुनावों में बसपा की सरकार बनने पर जनपद में महिलाओं के साथ हुए उत्पीड़न की विशेष एसआईटी बनाकर जांच करवाई जाएगी। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएंगे। इस मौके पर छत्रपाल सिंह, अशोक कश्यप, रविंद्र फगोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी व पूर्व एमएलसी विवेक बंसल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी मोर्चरी पर पहुंचे। यहां परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। यहां कांग्रेसियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता कर मांग की कि बालिका के शव का पोस्टमार्टम पैनल के चिकित्सकों द्वारा कराया जाए। साथ ही इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाए। इस मौके पर ठा. संतोष सिंह जादौन, सलाउद्दीन वसी, सुषमा शर्मा एड, मुकेश धनगर, नदीम गफूर, डॉ. जमील, सागर सिंह तोमर, डॉ. शेरपाल सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed