फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Delhi-bound private bus in atrauli upturned, five killed

दिल्ली जा रही निजी बस अतरौली में पलटी, पांच की जान गई

Thu, 12 May 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 May 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Delhi-bound private bus in atrauli upturned, five killed
पांच की जान गई - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
इलाके के गांव लोहगढ़ के पास सवारियों से भरी दिल्ली जा रही निजी बस के पलटने से इसके हेल्पर-कंडक्टर सहित पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

छह दर्जन अन्य यात्री भी घायल हुए हैं। बुधवार सुबह हुई दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसपर वहां इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला मुख्यालय के मेडिकल कॉलेज और दीनदयाल अस्पताल पहुुंचाया। कई का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज चल रहा है। इनमें 12 से अधिक लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासनिक के लोग मौके पर पहुंच गए।
 थाना पालीमुकीमपुर के गांव हरदोई से दिल्ली के लिए निजी बस बुधवार सुबह करीब नौ बजे सवारियां लेकर निकली। बस में ऊपर से नीचे तक करीब सौ यात्री लदे हुए थे। यात्रियों का कहना है कि गांव लोहगढ़ के तालाब के निकट मोड़ पर बस चालक मोबाइल पर बात करने के क्रम में सामने से एक बोलेरो को आता देखकर बस पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके कारण बस सड़क पर पलटते हुए नीचे खेत में जा गिरी। इसके बाद सवारियों ने चीख पुकार शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर बड़ी संख्या में गांव लोहगढ़ और सालारपुर के लोग वहां इकट्ठे हो गए। फिर बस के शीशे आदि तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

उन्हेें एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों से आनन-फानन अस्पतालों में पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर इलाके के एसडीएम अमित कुमार, सीओ विजयेंद्र द्विवेदी, नायब तहसीलदार अजीत कुमार, कोतवाली प्रभारी एके शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित किया गया। मृतकों की पहचान मुबीन खान (55) व दानिश (20) निवासी नरूपुरा अतरौली, कुलदीप (30) निवासी प्रेमनगर अतरौली, रामवीर (30) निवासी धंसारी छर्रा, अवधेश (26) निवासी दरीअलावपुर अतरौली के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर अतरौली के अनुसार, घायलों का इलाज चल रहा है। बस कब्जे में ले ली गई है। चालक फरार है। बस नंबर आदि के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed