{"_id":"610d90a28ebc3ea49959347e","slug":"defence-corridor-city-office-news-ali270065257","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत स्टेशन का प्रस्ताव तैयार न करने पर अफसरों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत स्टेशन का प्रस्ताव तैयार न करने पर अफसरों को फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिफेंस कॉरिडोर को लेकर विद्युत विभाग का रवैया उदासीन है। डीएम ने पिछले दिनों खैर के अंडला में बसने जा रहे डिफेंस कॉरिडोर में बिजली स्टेशन निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए थे, लेकिन विभाग ने आदेश पर अमल नहीं किया। इस पर डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई।
कलक्ट्रेट परिसर में डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने जिले की बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की। सबसे पहले उन्होंने डिफेंस कॉरिडोर की समीक्षा की, जिसमें सामने आया कि विद्युत अधिकारियों द्वारा 132 केवीए एवं 233 केवीए के विद्युत स्टेशन का प्रस्ताव तैयार के आदेश दिए गए थे, जिसको अनसुना कर दिया गया है।
इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह लापरवाही की पराकाष्ठा है। वन विभाग को निर्देशित किया कि पौधरोपण कार्य में तेजी लाएं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि भूमि अधिग्रहण में यदि कहीं समस्या है तो उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाने के साथ ही किसानों से संवाद एवं समन्वय स्थापित किया जाए। इसके बाद एयरपोर्ट निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था को अवशेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने बताया कि ख्यामई औद्योगिक आस्थान की पुनर्ग्रहित भूमि पर यूपीएसआईसी द्वारा लेआउट तैयार किया जा रहा है। एडीएम प्रशासन डीपी पाल ने बताया कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य के लिए भी एजेंसी का चयन कर लिया गया है, 2023 तक कार्य पूर्ण करना है। बैठक में एसडीएम, एडीएम समेत कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।