फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deep cut in mist Wednesday, no appearance of sun

गहरी धुंध में कटा बुधवार, नहीं हुआ सूरज का दीदार

Thu, 21 Jan 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 21 Jan 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Deep cut in mist Wednesday, no appearance of sun
देर से ही सही अब सर्दी अपना सितम ढा रही है। बुधवार को सुबह से ही मौसम के तेवर सख्त थे। धुंध का जोर इतना था कि पूरे दिन सूरज का दीदार ही नहीं हुआ। इसके साथ पूरे दिन सर्द हवाओं ने सर्दी के सितम में और इजाफा कर दिया।
विज्ञापन


सर्दी के चलते सड़कों पर भी आम लोगों की आवाजाही कम रही। केवल वह लोग, जिन्हें जरूरी काम था, घर से निकले। सर्दी को देखते हुए कक्षा आठ तक के स्कूलों की छुट्टियां पहले ही कर दी गई हैं।
विज्ञापन


इंडियन मीटिरियोलोजिकल डिपार्टमेंट की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान सीजन का सबसे कम 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

जो कि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा। यही वजह रही कि सर्दी का अहसास सबसे अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा आंकड़ों पर गौर किया जाए तो अभी एक दो दिन मौसम के सख्त तेवर बरकरार रहेंगे। लेकिन अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने के कारण दिन के समय सर्दी के सख्त अहसास से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed