फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Decision about Common medical exam entrance declare today

संयुक्त मेडिकल प्रवेश परीक्षा पर फैसला आज

Mon, 06 Jul 2015 01:42 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Mon, 06 Jul 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन

संयुक्त मेडिकल प्रवेश परीक्षा पर फैसला आज

अमर उजाला ब्यूरो

अलीगढ़। पूर्व में रद हुई एमबीबीएस/बीडीएस संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर आज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक होने जा रही है। इसमें एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट पेश की जाएगी। सूत्रों की मानें तो पहले से तैयार परीक्षा परिणाम घोषित करने की ज्यादा संभावनाएं हैं। देशभर के 42 हजार से अधिक अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक ईसी के निर्णय का इंतजार कर रहे है।

एएमयू एमबीबीएस/बीडीएस संयुक्त प्रवेश परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 42 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। केरल के कोझीकोड के फारूक कॉलेज केंद्र से 30 बच्चों का मेरिट लिस्ट में नाम आने और टॉप 100 की प्रतीक्षा सूची में 11 अभ्यर्थियों का नाम शामिल होने के बाद ईसी ने परीक्षा रद कर दोबारा कराने तथा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच कराने की संस्तुति की थी। रिटायर्ड जज इम्तियाज मुर्तजा की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने अपनी सिल्ड रिपोर्ट इंतजामिया को सौंप दी है। सोमवार को प्रस्तावित ईसी की बैठक में रिपोर्ट को पेश किया जाएग। कैंपस में रिपोर्ट को लेकर चर्चा का बाजार गरम है। उल्लेखनीय है कि एक ही सेंटर से 41 से अधिक अभ्यर्थियों के चयन से कुलपति जमीरउद्दीन शाह को परीक्षा में हाइटेक गैजट के प्रयोग का संदेह हुआ था और उसके बाद ईसी ने प्रवेश परीक्षा रद कर दोबारा कराने की संस्तुति कर दी थी। इधर कई अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक परीक्षा रद किए जाने के विरुद्ध हाईकोर्ट चले गए थे। 7 जुलाई को सुनवाई होने की संभावना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed