फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Death due to poisonous liquor on Haryana border

लोधा के बाद हरियाणा बॉर्डर पर जहरीली शराब से मौत का तांडव

Sun, 30 May 2021 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Death due to poisonous liquor on Haryana border
जहरीली मौत से शुक्रवार सुबह से शुरू हुआ मौत का तांडव शनिवार को भी जारी है। शुक्रवार को इस तांडव का केंद्र लोधा रहा तो शनिवार को यह केंद्र हरियाणा बॉर्डर का टप्पल व पिसावा बनता दिखा। यहां से देर शाम तक जहरीली शराब पीने से सर्वाधिक बीमार आते दिखे और मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता दिखाई दिया। इसे लेकर पुलिस प्रशासनिक मशीनरी बेहद हैरान है। साफ संकेत हैं कि हरियाणा बॉर्डर पर सक्रिय तस्करी की शराब बेचने वाले इस क्षेत्र में लगातार कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सबसे पहली खबर पिसावा क्षेत्र के गांव शादीपुर से मिली। ग्रामीणों के दावे के अनुसार वहां सात मौत अब तक हुई हैं। बताया गया है कि शादीपुर के लोग नगलिया बिजना, मीरपुर, मरहैला के शराब ठेकों से शराब खरीदते थे, लेकिन ठेके बंद होने के चलते शादीपुर में अवैध बिक्री करने वालों से शराब खरीदकर पी, जिससे ज्यादातर लोगों की तबियत रात्रि में ही खराब होने लगी। सुबह तक गांव के किरनपाल, विशंबर, संदीप, गुड्डी देवी, लालाराम की मौत हो गई। कैलाश हॉस्पिटल में गुड्डू व सुरेंद्र उर्फ गुड्डू व प्रवेश भेजे गए हैं। जिनमें से प्रवेश की मौत हुई है, जबकि गांव में ससुराल में रह रहे गाजियाबाद के सागर की मौत हुई है। इस खबर पर सांसद व विधायक भी गांव पहुंचे। इधर, गांव कारह कादिलपुर में सतीश, राधेश्याम व सोनू की तबियत बिगड़ने पर जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां सतीश की मौत हो गई है।
विज्ञापन

टप्पल क्षेत्र के गांव मादक में डिप्टी, विनोद, उपेंद्र व कस्बा जट्टारी में रामपाल सिंह, गुलजारी, दीपू, विपिन, संजय, रविंद्र सहित नौ लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। अखिलेश व सुमित का मेडिकल में उपचार चल रहा है। जट्टारी के मुकेश का कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं टप्पल कस्बा में चिंटा की मौत हुईहै।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवां में गांव पला कस्तली के महावीर की मौत के बाद बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि तनवीर का मेडिकल में इलाज चल रहा है। लोधा के सूजापुर में छोटेलाल का बिना बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार किया गया है। इसके अलावा क्षेत्र के करसुआ, भानौली आदि में कई मौत हुई हैं। गभाना में गांव कोरह के अशोक की मौत हुई है।

तो बंदी के बावजूद बेची गई शराब
टप्पल व पिसावा क्षेत्र में कुछ लोगों ने शनिवार सुबह भी शराब पी है, जबकि कुछ ने शुक्रवार शाम को भी पी है। इससे साफ है कि शुक्रवार दिन में ही शराब कांड का शोर मचने के बाद दुकानें बंद करा दी गईं। इसके बद यह शराब कहां से और कैसे बिक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed