{"_id":"64a9b9ea1ae2ea6da0064844","slug":"dead-body-of-pregnant-woman-removed-from-grave-after-four-months-of-death-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: मौत के चार माह बाद कब्र से निकलवाया गर्भवती महिला का शव, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: मौत के चार माह बाद कब्र से निकलवाया गर्भवती महिला का शव, यह है मामला
Sun, 09 Jul 2023 01:03 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:03 AM IST
सार
महानगर के देहली गेट जंगलगढ़ी की खुशनुमा की शादी जमालपुर के युवक संग हुई थी। सात माह की गर्भवती खुशनुमा चार माह पहले बीमार हुई। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
कब्र प्रतीकात्मक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के जमालपुर की गर्भवती विवाहिता की चार माह पूर्व मौत के मामले में शव शनिवार को कब्र से निकलवाया गया। जिसका पैनल के जरिये पोस्टमार्टम कराया गया है। अब पैनल अपनी रिपोर्ट देगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
महानगर के देहली गेट जंगलगढ़ी की खुशनुमा की शादी जमालपुर के युवक संग हुई थी। सात माह की गर्भवती खुशनुमा चार माह पहले बीमार हुई। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया। बाद में दोनों परिवारों की सहमति पर अंतिम संस्कार देहली गेट के शाहजमाल कब्रिस्तान में किया गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस संजय जायसवाल के अनुसार अब खुशनुमा के भाई की ओर से ससुरालियों पर हत्या किए जाने का अंदेशा जताते हुए डीएम से शिकायत की। मामले में डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शनिवार को शव निकलवाया गया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पैनल से रिपोर्ट मिलने पर अब आगे तय किया जाएगा।
विज्ञापन