{"_id":"453bdfcdbda069c7d2c13e44e42c3b1a","slug":"daylight-robbery-in-industrial-area-in-aligarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में दिनदहाड़े लाखों की डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में दिनदहाड़े लाखों की डकैती
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Fri, 04 Dec 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ बदमाशाें ने बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े पुलिस को चुनौती देते हुए आईटीआई रोड के इंडस्ट्रियल एरिया में डकैती डाली।
कार सवार बदमाशों ने प्लाट संख्या डी-9 में जस्ता कारोबारी के यहां देर तक लूटपाट की और जाते समय लाखाें रुपये का सामान कार में लाद कर ले गए।
इस दौरान उनका एक साथी कारोबारी को ऑफिस में तमंचे के बल पर काबू में किए रहा। घटना की सूचना मिलते ही इलाके की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी, पर अनेक प्रयासों के बावजूद बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
बन्नादेवी थाना क्षेत्र की आईटीआई चौकी के ठीक सामने करीब 200 मीटर दूरी पर प्लाट डी-9 में सुनील कुमार गुप्ता की जस्ता फैक्ट्री है। नीचे कारखाना है और उसके ऊपर परिवार रहता है।
बताते हैं, दोपहर करीब 2 बजे सुनील अपने बेटे शशांक के साथ फैक्ट्री के ऑफिस में बैठे थे। तभी दरवाजे पर एक कार आकर रुकी। इसमें से दो युवक ऑफिस में माल खरीदारी के संबंध में बातचीत के बहाने से घुस आए।
विज्ञापन
लेकिन कुछ मिनट में ही उन्होंने कारोबारी पिता-पुत्र पर हथियार तान दिया। उन्हेें काबू में करने के बाद दो और बदमाश अंदर आ गए। फिर वे शशांक को अपने साथ जीने के रास्ते हथियार के बल पर ऊपर ले गए।
इस बीच एक बदमाश सुनील को काबू में किए रहा। घर के ऊपर सुनील की पत्नी सुनीता व शशांक की पत्नी मनाली मौजूद थीं। बदमाशों ने तमंचे दिखाकर महिलाओं के शरीर से जेवरात उतरवा लिए।
घर में रखा 60 हजार नगद और तीन नए कीमती मोबाइल भी ले गए। करीब पांच लाख के माल जाने की बात बताई गई है। एसओ बन्नादेवी अनुज कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
संबंधित पेज 3 पर f