{"_id":"63f8d7fbd0faa437da0cff33","slug":"daughter-in-law-and-son-killed-father-sent-to-jail-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पिता की हत्या करने वाले बहू-बेटे को भेजा जेल, मां के साथ जेल में रहेगी 10 माह की बेकसूर मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पिता की हत्या करने वाले बहू-बेटे को भेजा जेल, मां के साथ जेल में रहेगी 10 माह की बेकसूर मासूम
Fri, 24 Feb 2023 09:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 24 Feb 2023 09:00 PM IST
सार
बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। शव उसने संदूक में इसलिए छिपाया था, ताकि वह अपनी बहनों को बुलाकर पिता का शव दिखाकर उन्हें डराकर उनकी भी हत्या कर सके।
विज्ञापन
पकड़ा गया हत्यारोपित जगदीश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हर्जी में जमीन विवाद में पिता की हत्या करने वाले जगदीश और उसकी पत्नी खुशबू को पुलिस ने जेल भेज दिया। इनकी दस माह की बच्ची को भी मां के साथ जेल में रहना होगा। रिश्तेदारों ने भी बच्ची को अपनाने से इंकार कर दिया। शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिवारीजनों को सौंप दिया।
नगला हर्जी निवासी डोरीलाल की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है कि जगदीश अपनी बहनों से भी रंजिश मानता था। उसकी योजना उनकी भी हत्या करने की थी। डोरीलाल जगदीश के आचरण से खुश नहीं थे। वह अपनी पांच बेटियों को जमीन बेचकर पैसे देने लगे थे। इस बात पर जगदीश ने अपनी पत्नी खुशबू के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। शव उसने संदूक में इसलिए छिपाया था, ताकि वह अपनी बहनों को बुलाकर पिता का शव दिखाकर उन्हें डराकर उनकी भी हत्या कर सके। सीओ विशाल चौधरी ने बताया कि सुषमा ने पिता की हत्या में भाई जगदीश व भाभी खुशबू को नामजद किया था। दंपती को जेल भेज दिया गया है।
संगीत बजाकर दिया वारदात को अंजाम
जगदीश को अपने पिता की हत्या की सनक इस कदर सवार थी कि उसने पिता की हत्या से पहले घर में साउंड सिस्टम पर गाने बजा रखे थे, ताकि जब वह पिता की हत्या करे तो उनकी चीख भी घर के बाहर न जा सके। डोरीलाल दो साल से बेटी सुषमा के पास गांव विधिपुर में रह रहे थे।
विज्ञापन
मंगलवार को ही जगदीश पत्नी के साथ उन्हें बहला फुसलाकर बुलाकर लाया था। घर में रखी टंकी से पिसाई के लिए गेहूं निकालने के बहाने से जगदीश ने डोरीलाल को पास बुलाया और वहीं रस्सी से गला घोंटकर उन्हें मार डाला। घर में चल रहे साउंड सिस्टम के अचानक बंद हो जाने, सुबह से डोरीलाल का न देखा जाना, घर में अजीब सा सन्नाटा छाने व जगदीश का गायब होना, इन सवालों से ही पड़ोसियों को किसी अनहोनी का शक हुआ था। तब उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी और इस हत्याकांड का राजफाश हो सका।