{"_id":"6a1476b9af3da83e44056e73","slug":"daughter-commits-suicide-after-being-scolded-by-her-mother-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खाना न बनाने पर मां ने डांटा, गुस्से में बेटी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खाना न बनाने पर मां ने डांटा, गुस्से में बेटी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, परिवार में छाया मातम
Mon, 25 May 2026 09:50 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 25 May 2026 09:50 PM IST
सार
परिवार के लोगों ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराने से स्पष्ट इन्कार कर दिया। उनका कहना था कि वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। उन्होंने कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
खुदकुशी।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अकराबाद क्षेत्र के एक गांव में 24 मई की रात एक 14 वर्षीय किशोरी ने घर में छत पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी ने अपनी मां की डांट से क्षुब्ध होकर यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
किशोरी के पिता ने बताया है कि शनिवार को वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ खेत में काम कर रहे थे। दोपहर के बाद बेटी को खाना बनाने के लिए घर भेज दिया था। देर शाम जब दोनों दंपती घर में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बेटी ने खाना नहीं बनाया था। इस बात पर बेटी की मां ने उसे डांट दिया। कुछ देर तक तो बेटी मां से बोली नहीं। रात में परिवार के सभी सदस्य कमरे में सोने चले गए। इस बीच किशोरी छत पर चली गई।
विज्ञापन
सुबह परिवार के सदस्य जगे तो बेटी बिस्तर पर नहीं मिली। कमरों में तलाशने के बाद पिता छत पर पहुंचे तो उनकी चीख निकल गई। बेटी को फंदे पर लटका देख पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी चुन्नी के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी। आवाज सुनकर मां भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी होेने पर आसपास के लोग भी आ गए। शव को फंदे से नीचे उतारा। कुछ देर में थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना के बारे में परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। किशोरी दो बहन व एक भाई के बीच सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इन्कार
परिवार के लोगों ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराने से स्पष्ट इन्कार कर दिया। उनका कहना था कि वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। मामले में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि किशोरी ने आत्महत्या की है। परिवार के लोग किसी भी तरह की कार्रवाई कराने से इन्कार कर रहे हैं और उन्होंने कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है।