फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Daroga accused of marrying facebook friend and beating her after birth of a girl child

अलीगढ़: दरोगा ने फेसबुक फ्रेंड से की शादी, बेटी का जन्म होने पर मारपीटकर घर से निकाला

Thu, 19 Aug 2021 02:09 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 19 Aug 2021 02:09 PM IST
सार

मेरठ निवासी युवती के अनुसार उसकी दोस्ती फेसबुक पर तीन साल पहले शहर में तैनात एक दरोगा से हो गई थी। आरोप है कि इसी बीच शादी का झांसा देकर दरोगा ने शारीरिक संबंध बना लिए। तीन माह बाद ही दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया।
 

विज्ञापन
Daroga accused of marrying facebook friend and beating her after birth of a girl child
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ शहर में तैनात एक दरोगा ने प्रेम विवाह करने के बाद पत्नी को बेटी होने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि फेसबुक के जरिए तीन साल पहले दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद दरोगा ने महिला से शादी कर ली। अब जब उसने बेटी को जन्म दिया है कि दरोगा दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। बुधवार को पीड़िता ने एसपी ट्रैफिक से शिकायत की।
विज्ञापन


मेरठ निवासी युवती के अनुसार उसकी दोस्ती फेसबुक पर तीन साल पहले शहर में तैनात एक दरोगा से हो गई थी। आरोप है कि इसी बीच शादी का झांसा देकर दरोगा ने शारीरिक संबंध बना लिए। तीन माह बाद ही दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों साथ-साथ रहने लगे।  इसी बीच युवती ने बेटी को जन्म दिया। 
विज्ञापन


बेटी होने पर दरोगा ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। अब दरोगा दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। तभी से युवती अपने मायके में ही रह रही है। बुधवार को पीड़िता एसपी ट्रैफिक से मिली। मामले में दोनों को तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed