{"_id":"672cb62897d155a0060d20da","slug":"dap-shortage-in-atrauli-aligarh-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अतरौली में डीएपी के लिए मारामारी, केंद्रों पर लगी तड़के चार बजे से किसानों की लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अतरौली में डीएपी के लिए मारामारी, केंद्रों पर लगी तड़के चार बजे से किसानों की लाइन
Thu, 07 Nov 2024 06:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 07 Nov 2024 06:14 PM IST
सार
डीएपी पाने के लिए किसान और महिलाएं सुबह तड़के से ही लाइन में लग गए। डीएपी का वितरण देर से शुरू हुआ। किसानों में डीएपी के लिए अलीगढ़ के अतरौली में मारामारी देखने को मिली।
विज्ञापन
केंद्र पर डीएपी के लिए किसान और महिलाओं की भीड़
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अतरौली के केंद्रों पर डीएपी की खेप आते ही तड़के चार बजे से ही किसानों की लाइन लग गई। क्षेत्रीय सहकारी समिति दक्षिणी अतरौली और उत्तरी पर 720 बोरी डीएपी प्राप्त हुई, जो किसानों के लिए नाकाफी साबित हुई। किसानों की संख्या इससे कहीं अधिक थी। किसानों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
अतरौली में क्षेत्रीय सहकारी समिति पर डीएपी वितरण की व्यवस्था इतनी ढ़ीली थी कि सुबह 10 बजे से वितरण शुरू हुआ। दोपहर 12.45 बजे तक महज 19 किसानों को डीएपी दी जा सकी। इस पर किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। एसडीएम साहिल कुमार और नायब तहसीलदार मयंक गोयल राजस्व व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को टोकन वितरण कराए।
विज्ञापन
प्रति किसान महज एक बोरी मिल सकी। आधे से अधिक किसान बिना डीएपी लिए ही लौट गए। किसानों ने इस पर आक्रोश व्यक्त किया। एसडीएम साहिल कुमार ने बताया कि पॉस मशीन में तकनीकी खराबी के कारण कुछ देर से वितरण प्रभावित हुआ था, बाद में वितरण व्यवस्था दुरुस्त कराकर सभी किसानों को नियमानुसार डीएपी दी गई।
विज्ञापन