रोटरी क्लब रुद्र की ओर से सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन मथुरा रोड स्थित एक गार्डन में किया गया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने एक- दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान फाग और होली गीतों पर लोग जमकर झूमे।
शुभारंभ अध्यक्ष साकेत वार्ष्णेय ने किया। कार्यक्रम में संयोजक सुनील मित्तल, राजीव शर्मा, क्लब सचिव गौरव शर्मा, तपेश पंवार, अमन गुप्ता, मुकेश पंवार, संदीप वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, अनूप सक्सेना, अंकुर अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उधर, वार्ष्णेय महिला जागरुक समिति का होली मिलन समारोह हीरालाल इंटर कॉलेज में हुआ। यहां प्रीति वार्ष्णेय, अंजू, मंजू, निशा, किरण, मोहनी, गीता, पदम, राधा आदि सहयोग रहा।