{"_id":"6f6c116111ef3720c6863a9d8cc35528","slug":"cwarsi-police-sought-information-on-the-operation-of-the-ssp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वार्सी पुलिस पर कार्रवाई को एसएसपी से मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वार्सी पुलिस पर कार्रवाई को एसएसपी से मांगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सोमवार को पीएलवी व स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं अधिवक्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव ने कहाकि हम सबका एक ही उद्देश्य है कि पीड़ितों को उनका हक मिले और हम सबको उनकी मदद में सामने आना होगा।
बैठक में पीएलवी निधी शर्मा ने सचिव को बताया कि श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के पंजीकरण में अवैध रूप से रुपये लिए जा रहे हैं तथा श्रमिकों को 90 दिन के प्रमाण पत्र के रूप में भी अवैध वसूली की जा रही है। इस पर सचिव द्वारा श्रम विभाग व थाना क्वारसी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। परंतु पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर सचिव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पूछा गया है कि ऐसे लोगों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की गई।
बैठक के दौरान कवारसी क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे बहुत मारा है तथा उसके खून बह रहा था। इस पर प्राधिकरण सचिव ने तत्काल प्राधिकरण अधिवक्ता शिवा पाठक व पीएलवी नरेंद्र को पीड़िता को क्वारसी थाने ले जाकर मदद का निर्देश दिया। इस पर क्वारसी पुलिस द्वारा पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया तथा दोषी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बैठक में उपेंद्र मिश्रा, निधी शर्मा, संध्या, शाजिया, सईदा खातून, फेहमिदा परवीन, सुमइया खान, अशोक शर्मा, यतेंद्र, सावित्री, सुनीता आदि ने सहभागिता की।