{"_id":"64a5bd3eb3a788bc3b017cf5","slug":"crooks-looted-55-thousand-rupees-from-finance-worker-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-31-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फाइनेंस कर्मी से लूट, बदमाशों ने किए 55 हजार पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फाइनेंस कर्मी से लूट, बदमाशों ने किए 55 हजार पार
Thu, 06 Jul 2023 12:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:28 AM IST
सार
गांव रायट से रुपयों का कलेक्शन कर बाइक से बंसई नहरौला जा रहा था। रास्ते में बंबे के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। एक बदमाश ने कनपटी पर तमंचा रख उससे 55000 रुपये, मोबाइल और जरूरी कागजात लूट लिए।
विज्ञापन
पीड़ित रिंकू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव रायट-बसई मार्ग पर बुधवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी को लूट लिया। उसकी बाइक का लॉक लगाकर बदमाश चाबी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
इगलास के गांव कोहनग्राम निवासी रिंकू पुत्र गोवर्धन सिंह ने बताया कि खैर स्थिति एक फाइनेंस कंपनी में सीएसओ के पद कार्यरत है। गांव रायट से रुपयों का कलेक्शन कर बाइक से बंसई नहरौला जा रहा था। रास्ते में बंबे के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। एक बदमाश ने कनपटी पर तमंचा रख उससे 55000 रुपये, मोबाइल और जरूरी कागजात लूट लिए। उससे बाद बाइक का लॉक लगाकर चाबी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर सीओ गभाना सुमन कन्नौजिया, एसओजी के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक बह्म सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। सीओ सुमन कन्नौजिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन