{"_id":"652bdafd336936614a0d93d8","slug":"crocodile-seen-in-the-pond-near-the-park-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पार्क के पास तालाब में दिखा मगरमच्छ, गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पार्क के पास तालाब में दिखा मगरमच्छ, गांव में दहशत
Sun, 15 Oct 2023 05:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 15 Oct 2023 05:59 PM IST
सार
वन विभाग द्वारा तालाब से मगरमच्छ को पकड़ कर ले जाने की डीएम से गुहार लगाई है। मगरमच्छ को न निकलाने पर ग्रामीणों में वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के प्रति भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
तालाब में दिखा मगरमच्छ
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव बढारी बुजुर्ग में अटल जी पार्क है। उसके पास तालाब में एक विशाल मगरमच्छ दिखाई दिया। तालाब में मगरमच्छ होने से गांव में दहशत फैली हुई है। यह मगरमछ एक कुत्ते को अपना शिकार बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार गुप्ता ने वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से शिकायत की, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। गांव के तालाब में मगरमच्छ कभी भी किसी घटना को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन
वन विभाग द्वारा तालाब से मगरमच्छ को पकड़ कर ले जाने की डीएम से गुहार लगाई है। मगरमच्छ को न निकलाने पर ग्रामीणों में वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के प्रति भारी रोष व्याप्त है।