{"_id":"64e71d6ce23d523eb607f37e","slug":"crocodile-entered-the-petrol-pump-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पेट्रोल पंप में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़ा और वन विभाग को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पेट्रोल पंप में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़ा और वन विभाग को सौंपा
Thu, 24 Aug 2023 02:35 PM IST
चमन शर्मा
शेखर अग्रवाल, अमर उजाला, अलीगढ़
शेखर अग्रवाल, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:35 PM IST
सार
अलीगढ़ के छर्रा में पम्प में एक मगरमच्छ घुस आया। मगरमच्छ को देख पम्प पर मौजूद कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया। कुत्तों के भौंकने पर लोगों ने देखा तो पाया सामने मगरमच्छ है। इसके बाद हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
पकड़ा गया मगरमच्छ
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में छर्रा के गांव धनसारी में स्थित बालाजी फिलिंग स्टेशन में गुरुवार सुबह तड़के तीन बजे एक मगरमच्छ घुस आया। कुत्तों के भौंकने पर फिलिंग स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने जैसे ही मगरमच्छ को देखा, उसके होश उड़ गए। गार्ड ने फिलिंग स्टेशन संचालक एवं छर्रा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा और वन विभाग की टीम को सूचना दी। वहां आकर वन विभाग की टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
गांव धनसारी में स्थित बालाजी फिलिंग स्टेशन के संचालक सुमित माहेश्वरी ने बताया कि पम्प पर एक मगरमच्छ घुस आया। मगरमच्छ को देख पम्प पर मौजूद कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया। कुत्तों के भौंकने पर जगार हो गई और सामने मगरमच्छ को देख सभी के हाथ पांव फूल गए। तत्काल कोतवाली छर्रा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पम्प के गार्ड व ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड रस्सी से बांध दिया और वन विभाग की टीम पर सूचना दी।
विज्ञापन
लगभग तीन घंटे इंतजार के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को बांध कर अपने साथ ले गई। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पूर्व यही मगरमच्छ गांव में स्थित एक कुण्डी में दिखाई दिया था। लेकिन स्पष्ट ना होने के कारण कोई भी कुण्डी के पास नहीं जाता था।
विज्ञापन