फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh News Crocodile again came out of the pond in village Barhad

Aligarh News: गांव बरहद में तालाब से फिर निकला मगरमच्छ, लोगों में दहशत

Mon, 29 Aug 2022 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2022 01:06 AM IST
सार

शनिवार रात नौ बजे ग्रामीण मंदिर में दाऊजी महाराज के दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय तालाब के किनारे कुछ दिखाई दिया। टॉर्च की रोशनी से देख तो मगरमच्छ पड़ा था। लोगों ने तत्काल ग्राम प्रधान योगेंद्र पाल सिंह को जानकारी दी।

विज्ञापन
Aligarh News Crocodile again came out of the pond in village Barhad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के गांव बरहद में शनिवार रात तालाब से फिर मगरमच्छ निकल आया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग को सुपुर्द कर दिया है। चार महीनों के अंदर तीसरी बार गांव में तालाब से मगरमच्छ बाहर निकला है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


शनिवार रात नौ बजे ग्रामीण मंदिर में दाऊजी महाराज के दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय तालाब के किनारे कुछ दिखाई दिया। टॉर्च की रोशनी से देख तो मगरमच्छ पड़ा था। लोगों ने तत्काल ग्राम प्रधान योगेंद्र पाल सिंह को जानकारी दी।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों की मदद से रात 11 बजे तक कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रस्सी से बांध लिया। रविवार सुबह वन विभाग की टीम बुलाकर मगरमच्छ को सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि चार महीनों के अंदर तालाब से तीसरी बार मगरमच्छ बाहर आया है। उन्हें डर है कि किसी दिन कोई अनहोनी न हो जाए। गांव में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed