{"_id":"60130f2a8ebc3e08ae0134b9","slug":"criminal-arrest-city-office-news-ali254874253","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी चोर गैंग का सरगना गिरफ्तार, कीमती माल बरामद, दो साथी पहले से ही हैं जेल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी चोर गैंग का सरगना गिरफ्तार, कीमती माल बरामद, दो साथी पहले से ही हैं जेल में
Fri, 29 Jan 2021 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहली गेट थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी चोर गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है। वह लगातार शहर में घटनाओं को अंजाम दे रहा था। उसके कब्जे से चोरी किया गया कीमती माल भी बरामद किया गया है। इस गैंग के दो साथी पूर्व में जेल भेजे जा चुके हैं।
इंस्पेक्टर देहली गेट आशीष कुमार के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 25 हजार के इनामी परवेज पुत्र फारुख निवासी गांव पोपाई थाना गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ हाल निवासी मदीना स्कूल के पास गोंडा रोड नींवरी देहलीगेट को बीती रात नादा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से चोरी किए गए माल में से दो झुमके पीली धातु, दो अंगूठी पीली धातु व दो लाख पांच हजार रुपये नकद, चार पाजेब सफेद धातु की, दो सिक्के सफेद धातु के, एक ब्रेसलेट सफेद धातु का, कानों की दो बाली पीली धातु की व एक तमंचा कारतूस व एक चोरी की बाइक बरामद हुई।
उसने स्वीकारा कि यह माल उसने देहली गेट, बन्नादेवी व लोधा क्षेत्र की घटनाओं से चुराया है। साथ ही बाइक भी देहली गेट इलाके से चोरी की है। इसके गैंग के दो साथी नईम पुत्र रफीक निवासी श्याम नगर गली नंबर 3 थाना लिसाड़ी गेट मेरठ हाल निवासी गोंडा रोड नीवरी व वसीम उर्फ नकीम पुत्र यासीन निवासी अलहदादपुर नीवरी को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है।