{"_id":"62114862f7d9ff2f8b23ac88","slug":"youths-fired-in-land-dispute-imprisoned-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में युवकों ने की फायरिंग, सीसीटीवी में कैद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में युवकों ने की फायरिंग, सीसीटीवी में कैद
Sun, 20 Feb 2022 01:23 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के रसलगंज में शुक्रवार की रात तीन युवकों ने जमीनी विवाद में दूसरे पक्ष के घर के बाहर फायरिंग कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
महमूद निवासी रसलगंज ने बताया कि शुक्रवार की रात तीन युवकों ने उनके घर के बाहर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि उस वक्त घर का दरवाजा बंद था। आरोप है कि एक युवक फायरिंग कर रहा था। जबकि दो युवक उसके आसपास खड़े थे। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। मौका देख युवक वहां से फरार हो गए। इस संबंध में सीओ मोहसिन खान ने बताया कि जमीन के विवाद से जुड़ा मामला है। फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।