फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth's death due to bullet injuries, charges of murder

गोली लगने से युवक की मौत, भाजपा नेता के करीबी पर हत्या का आरोप

Thu, 09 May 2019 02:52 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 09 May 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
Youth's death due to bullet injuries, charges of murder
आकाश का फाइल फोटो - फोटो : file photo
गांधी पार्क इलाके की वैष्णो धाम कॉलोनी में बुधवार देर रात को एक युवक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजन दो अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के चाचा ने भतीजे की हत्या का आरोप शहर के एक बड़े भाजपा नेता के करीबी पर लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस इस मामले को आत्महत्या की दृष्टि से देख रही है, लेकिन दोनों ही स्थितियों में मौत के पीछे की वजह देर रात तक स्पष्ट नहीं हो सकी। घटना की जांच में देर रात तक पुलिस जुटी रही। शव को मोरचरी में रखवा दिया गया है। परिजन और घर में रहने वाले किराएदारों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


आकाश यादव (19 वर्ष) पुत्र विजय कुमार यादव गांधी पार्क की वैष्णो धाम कॉलोनी में मां और भाई के साथ रहता था। आकाश के चाचा के अनुसार बुधवार रात करीब आठ बजे दो लोगों ने घर का दरवाजा खटखटाया। आवाज सुनकर आकाश दरवाजा खोलने गया। जैसे ही उसने गेट खोला युवकों ने आकाश पर फायर कर दिया, जिससे उसके पेट में एक गोली जा धंसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इधर, गोली की आवाज सुनघर में मौजूद किराएदार और रिश्तेदार बाहर आए तो उन्होंने आकाश को लहूलुहान हालत में देखकर शोर मचा दिया।

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आकाश को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक आकाश के चाचा के अनुसार भतीजे की हत्या एक पुरानी रंजिश के कारण हुई है। इसमें शहर के एक बड़े भाजपा नेता के करीबी का मुख्यतौर पर हाथ है।


आकाश के पिता विजय यादव 2013 में शहर में हुई एक हत्या के आरोप में फिरोजाबाद जेल में बंद हैं। घटना के समय आकाश की मां रिंकी विजय यादव से जेल में मिलने फिरोजाबाद गई हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के िलए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed