फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman shot dead in firing, injured

हर्ष फायरिंगमें युवती को लगी गोली, घायल

Mon, 11 Feb 2019 02:08 AM IST
राजेश सिंह क्राइन न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइन न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 11 Feb 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
महानगर के सराय मियां में शनिवार रात को एक युवक की मेहंदी की रस्म के दौरान मोहल्ले के युवकों ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। तमंचे से निकली गोली पास ही खड़ी एक युवती की कनपटी को रगड़ती हुई निकल गई। गनीमत रही की गोली उसके धंसी नहीं। हालांकि घटना में युवती घायल हो गई। परिजनों ने उसे जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। साथ ही मोहल्ले के तीन युवकों के खिलाफ थाना देहली गेट पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन



देहली गेट के सराय मियां के रहने वाले कासिम का रविवार को निकाह था। शनिवार रात को निकाह से पहले मेहंदी की रस्म चल रही थी। वाकये के  अनुसार रात करीब नौ बजे करीब रस्म के दौरान ही मोहल्ले के कुछ युवक गानों की धुन पर थिरकने लगे। इसी दौरान उन्होंने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। गोली पास ही खड़ी मोहल्ले की युवती सिमरा (20) पुत्री खालिद की कनपटी को रगड़ती हुई निकली। गोली रगड़ने से युवती जख्मी हो गई। परिजनों और रिश्तेदारों ने आनन-फानन में उसे जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इधर, फायरिंग करने वाले युवक फरार हो गए। युवती के पिता खालिद के मुताबिक हर्ष फायरिंग करने वाले तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। फिलहाल बेटी खतरे से बाहर है। देहली गेट इंस्पेक्टर के अनुसार तीनों युवकों की तलाश जारी है। तहरीर के आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन



हादसों के बाद भी हर्ष फायरिंग पर लगाम नहीं
शादी, पार्टी में हर्ष फायरिंग करने वालों पर लाख कोशिशों के बाद भी पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। लाइसेंसी असलाह के साथ लोग अवैध हथियारों से धड़ल्ले से फायर ठोक रहे हैं। हर्ष फायरिंग में गोली लगने से कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भी लोग खुद से जागरूक नहीं हो रहे हैं। एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी के अनुसार हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त है। साथ ही समारोह के आयोजकों को भी इस ओर ध्यान देने की जरूरत है, जिससे की खुशियों के रंग में भंग न पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed