{"_id":"119d2eda499d2e522f28668de7a92a3e","slug":"wife-stopped-to-comment-on-the-guys-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर कमेंट के लिए रोका तो दोस्तों ने मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी पर कमेंट के लिए रोका तो दोस्तों ने मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/गंगीरी।
Updated Thu, 24 Sep 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादों थानाक्षेत्र के गांव दरीअलावलपुर में 45 वर्षीय विशंभर सिंह को उसके तीन दोस्तों ने पीट-पीटकर मार डाला। शराब पीने के दौरान दोस्तों ने उसकी पत्नी पर कमेंट कर दिया जिसका विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विशंभर की पत्नी ने बताया कि गांव के चंद्रपाल सिंह, छोटे और रामवीरेश उसके पति विशंभर सिंह के दोस्त हैं। अक्सर ये साथ बैठकर शराब पीते थे। मंगलवार रात को भी उसके घर पर सभी शराब पी रहे थे। तभी तीनों दोस्त उस पर (पत्नी) कमेंट करने लगे। इसका विरोध विशंभर ने किया तो उन्हाेंने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। थानाप्रभारी के अनुसार, विशंभर की पत्नी ने तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जिनमें से एक को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य दो फरार हैं।