फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   When Gaekshi got caught Gaemans

गाेकशी करते दबोचा गाेमांस भी मिला

Tue, 02 Feb 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Tue, 02 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी थाने की पुलिस ने रविवार रात रजा नगर इलाके से एक गाेकश को गाेकशी करते समय रंगेहाथ दबोचा है। हालांकि इस दौरान उसके दो साथी भाग जाने में सफल रहे। मगर पकड़े गए गाेकश से सवा क्विंटल मांस के अलावा छुरा आदि बरामद किया है। मौके पर डॉक्टर को बुलाकर गाय का पोस्टमार्टम कराने के साथ पुष्टि के लिए सैंपल भी प्रयोगशाला भिजवाया है।
विज्ञापन


एसओ क्वार्सी रविंद्र बहादुर सिंह के अनुसार रात करीब दस बजे खबर मिली कि रजा नगर के पीछे नाले पर अंधेरे में गाेकशी हो रही है। मुखबिर की खबर पर जब छापेमारी की गई तो मौके पर गाेवंश के अवशेष व गाेमांस पड़ा था। दो युवक तो पुलिस को देखकर भाग गए।
विज्ञापन


मगर मौके पर अच्छन पुत्र रसीद खां निवासी रजा नगर क्वार्सी को दबोच लिया गया। वहां छुरा आदि भी बरामद हुआ। अच्छन ने स्वीकारा कि रविवार को क्वार्सी की पैंठ से ही गाय खरीदी गई थी और बिक्री के लिए गाेकशी कर गाेमांस तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि मौके पर ही पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर बुलाकर मांस व अवशेष वहीं दफन करा दिए और सैंपल भी लिया गया। अच्छन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed