फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two teenage girls in the quarry

क्वार्सी में दो किशोरियों को खेत में खींचा

Fri, 14 Sep 2018 02:03 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 14 Sep 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
क्वार्सी थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही दो किशोरियों को खेत में खींच कर दुष्कर्म करने के प्रयास में भी नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा शहर में अलग अलग स्थानों से तीन किशोरियों के लापता होने के मामले प्रकाश में आए हैं। परिजनों ने किशोरियों के बहला फुलसा कर भगाने के नामजद मुकदमे दर्ज कराए हैं। 
विज्ञापन


क्वार्सी क्षेत्र में दो सगी बहनों को खेत में खींच कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। दो बहनें सुबह स्कूल जा रही थीं। इसी बीच गांव के बाहर ही दो लड़कों ने किशोरियों को खींच लिया। शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी भाग गए। इस मामले में परिजनों ने  अरविंद निवासी पिखलौनी और राहुल निवासी बौरना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर से तीन किशोरियां भी लापता हुई हैं।  थाना क्वार्सी के त्रिलोक नगर निवासी एक किशोरी घर से लापता हो गई। परिजनों ने आसपास उसे तलाश किया लेकिन पता नहीं चला। रिश्तेदारी में भी पता किया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। परिजनों ने  इस मामले में इलाके के ही गोपाल, सचिन और चंद्रपाल खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना एडीए कालोनी थाना क्वार्सी में हुई। यहां पर भी किशोरी के लापता होने पर सिकंदराराऊ निवासी रवि और पनैठी निवासी राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तीसरी घटना सिविल लाइन  इलाके में हुई। यहां पर बरूला मार्केट के पास से एक किशोरी लापता हो गई। इस मामले में भमोला निवासी जिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed