फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two prized punk pile involved in six murders

छह हत्याओं में शामिल दो इनामी बदमाश ढेर

Fri, 21 Sep 2018 01:49 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 21 Sep 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two prized punk pile involved in six murders
छह हत्याओं में शामिल दो इनामी बदमाश ढेर - फोटो : Dig Vishal
जिले में हुई छह हत्याओं में शामिल 25-25 हजार के इनामी दो बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार को मार गिराया। सुबह माछुआ नहर पर हुई पुलिस मुठभेड़ में दोनों तरफ से एक घंटे तक फायरिंग हुई। इसमें दोनों बदमाश और एसओ पालीमुकीमपुर घायल हो गए। तीनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायल बदमाशों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बदमाशों ने अपने नाम मुस्तकीम पुत्र इरफान व नौसाद पुत्र राशिद निवासीगण गली नंबर 8 शिवपुरी छर्रा हाल निवासी मोहल्ला भैंसपाडा अतरौली बताए। अभी एक बदमाश अफसर पुत्र अल्लादीन निवासी मुहल्ला छटवां, उझांनी, बदायूं फरार चल रहा है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे इंस्पेक्टर हरदुआगंज डॉ. विनोद कुमार साधु आश्रम पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। दोनों तेजी से माछुआ नहर की ओर भागे।
विज्ञापन


बाइक का नंबर देखने पर पता चला कि यह बुधवार रात तालसपुर पुलिया के पास तालानगरी की फैक्ट्री के मजदूरों से लूटी गई थी। दोनों बदमाशों का पीछा शुरू किया गया। कुछ देर बाद बदमाश खुद को घिरता देख माछुआ नहर के झाल पर स्थित सिंचाई विभाग के पुराने खंडहरनुमा दफ्तर में छिप गए और अंदर से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर इंस्पेक्टर अतरौली, इंस्पेक्टर पालीमुकीमपुर, इंस्पेक्टर अकराबाद, इंस्पेक्टर क्वार्सी, इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अलावा एसएसपी अजय कुमार साहनी, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात मणीलाल पाटीदार, एएसपी नीरज जादौन, एसओजी/क्राइम ब्रांच आदि टीमें पहुंच गईं। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से कई दर्जन राउंड फायरिंग हुई।

इसमें दोनों बदमाश व एसओ पाली प्रदीप कुमार जख्मी हो गए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों बदमाश  मुस्तकीम पुत्र इरफान व नौसाद पुत्र राशिद निवासीगण गली नंबर 8 शिवपुरी छर्रा हाल निवासी मोहल्ला भैंसपाडा अतरौली को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय अपने नाम बताने पर स्पष्ट हुआ कि दोनों साधुओं व किसानों सहित छह लोगों की हत्या के आरोपी 25-25 हजार के इनामी हैं।

इनके पास से बरामद बाइक रात तालसपुर से लूटी गई मिली है। अभी एक बदमाश अफसर पुत्र अल्लादीन निवासी मुहल्ला छटवां, उझांनी, बदायूं फरार चल रहा है। बता दें कि पिछले दिनों पकड़े गए इस गैंग के मास्टर माइंड सहित पांच बदमाशों ने हरदुआगंज के तिहरे हत्याकांड सहित जिले में अब तक कुछ छह हत्याएं करना स्वीकारा था, जिनमें से दो साधु मारे गए थे।

ताबड़तोड़ फायरिंग से घंटे भर तक गूंजता रहा इलाका 
पुलिस और बदमाशों के बीच शुरू हुई फायरिंग करीब एक घंटे तक चली। सुबह-सुबह शुरू हुई फायरिंग को सुनकर आसपास काफी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान मुठभेड़ टीम की कमान एसएसपी अजय कुमार साहनी ने संभाली। सर्विलांस प्रभारी बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण बाल-बाल बच गए।


सुबह पुलिस टीम के रोकने पर बदमाश नहीं रुके और जब पीछा किया तो वह माछुआ नहर के खंडहरों में आकर छिप गए। यहां घेराबंदी के दौरान बदमाशों की फायरिंग में हुई जवाबी कार्रवाई में दोनों गोली लगने से जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। एक एसओ पाली भी जख्मी हुए हैं। बदमाश 25-25 हजार के इनामी हैं। इसके लिए टीम बधाई की पात्र है। 
- अजय कुमार साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed