{"_id":"5c1d4026bdec2256e90e0894","slug":"three-rookie-who-robbed-a-beer-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर भरा ट्रक लूटने वाले तीन बदमाश दबोचे गए, मुठभेड़ में 2 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीयर भरा ट्रक लूटने वाले तीन बदमाश दबोचे गए, मुठभेड़ में 2 घायल
Sat, 22 Dec 2018 07:42 AM IST
Priyesh Mishra
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 22 Dec 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
बीयर भरा ट्रक लूटने वाले तीन बदमाश दबोचे
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गभाना टोल के पास बीती दस दिसंबर को चालक को बंधक बनाकर बीयर की पेटियों से भरा ट्रक लूटने वाले चार बदमाशों में से तीन को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोच लिया। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है जबकि एक फरार हो गया। उसको पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने ट्रक को बीयर की पेटियों सहित कब्जे में ले लिया। पकड़े गए एक बदमाश पर 20 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस ने चारों बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर कोतवाली पुलिस गुरुवार देर रात करीब 2:30 बजे अलीगढ़-मथुरा हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच मथुरा से आ रही एक ऑल्टो कार, जिसमें चार लोग सवार थे। वह पुलिस को देख वापस लौटने लगे तो पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की।
खुद को घिरता देख चारों बदमाशों ने कार से निकल पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें बदमाश धर्मा उर्फ धर्मपाल पुत्र राजवीर उर्फ राकेश निवासी नोर्था, अतरौली को पैर में गोली मारकर एवं यामीन पुत्र शमसुद्दीन मेव निवासी जाकिर नगर गली-3, क्वार्सी को पुलिस ने भागकर दबोच लिया।
विज्ञापन
हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर इनके साथी सूरज बघेल निवासी मधुपुर, पाली मुकीमपुर एवं शकील पुत्र मुन्नीबाज निवासी नोर्था, अतरौली भाग गया। पुलिस गोली लगने से घायल धर्मा को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहीं, पकड़े गए दूसरे बदमाश यामीन से पूछताछ शुरू कर सूरज और शकील की गिरफ्तारी को नाकाबंदी कर दी।
शकील इसमें फंस गया। पुलिस के अनुसार जवां के बरौली रोड पर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अकेला जाते देखा, तो पूछताछ के लिए उसे रोकना चाहा। मगर, वह पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी फायरिंग कर दी, जिसमें गोली शकील के पैर में जा धंसी। शकील ने खुद ही अपने मथुरा हाईवे के पास से साथियों के पकड़े जाने के बाद भागने की बात कुबूल की। पुलिस ने उसे घायल हालत में शुक्रवार तड़के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। हालांकि उसने अपने साथी सूरज के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी।
यामीन ने किया ट्रक लूट का खुलासा, माल बरामद
मुठभेड़ के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े यामीन से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने दस दिसंबर को गभाना में हुई बीयर से भरे ट्रक को लूटने की वारदात को अंजाम देने की बात कुबूली। यामीन ने बताया कि इस वारदात में सूरज, धर्मा और शकील भी उनके साथ थे। वह ट्रक चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूट लाए थे। इसके बाद से उसे बेचने की तैयारी चल रही थी। हालांकि माल को बेच नहीं पाए। पुलिस ने यामीन की निशानदेही पर थाना क्वार्सी क्षेत्र से लूटा गया बीयर से भरा ट्रक बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार यामीन ने पूछताछ में बताया कि वह जनपद में लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। जबकि लूटे गए बीयर को भी ठिकाने लगाने के प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि बदमाशों के पास से एक ऑल्टो कार, दो पिस्टल, कारतूस मिले हैं।