दिनदहाड़े मकान से लाखों की चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला हरपाल नगर में दिन दहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी की चोरी कर ले गए। हरपाल नगर निवासी राजू गुप्ता की सराय बाजार में कन्फैक्शनरी की दुकान है। तीन माह पहले राजू गुप्ता की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इसके बाद बच्चों का पालन करने का जिम्मा उनकी पत्नी रीना गुप्ता पर आ गया। वह खुद दुकान का संभाल रही हैं।
प्रति दिन की तरह शुक्रवार को रीना घर का ताला लगाकर दुकान पर चली गईं। बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर लगभग एक बजे जब वह घर पहुंची तो मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा था। अलमारी का ताला टूटा हुआ देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। रीना गुप्ता का बताया कि चोर सोने की चार चूड़ी, गले का हार, तीन जंजीर, छह अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमकी, टोक्स, चांदी की कर्धनी, चांदी के बर्तनों सहित करीब चार लाख रुपये के जेवरात और 50 हजार की नगदी चोरी कर ले गए।