फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The young man shot dead in the chest

युवक के सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतारा

Sun, 22 Oct 2017 12:53 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 22 Oct 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
The young man shot dead in the chest
युवक के सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतारा - फोटो : Rupesh
मडराक थानाक्षेत्र के गांव मुकुंदपुर में शराब पी रहे युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। एक युवक ने अपने ही साथी को सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जबकि उसके चचेरे भाई के भी सीने में गोली मारकर फरार हो गया। चचेरे भाई की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने एक नामजद समेत दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। त्योहार पर हत्या होने पर गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


आगरा रोड पर मुकंदपुर है, जो कि शहर से ही सटा हुआ गांव है। शनिवार रात गांव की चौपाल पर पांच-छह युवक बैठे शराब पी रहे थे। इसी दौरान युवकों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हुआ, तो लात-घूंसे चलने लगे। तभी एक युवक भागकर अपने घर गया और तमंचा लेकर आया। आते ही उसने करन कश्यप (32) पुत्र रनवीर सिंह के सीने में गोली उतार दी। गोली लगते ही करन गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दूसरी गोली आरोपी ने करन के चचेरे भाई बंटी के सीने में मारी। बंटी भी वहीं गिरकर तड़पने लगा। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंटी को जेएन मेडिकल कॉलेज की आईसीयू में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। वहीं करन के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ मडराक संजीव दुबे ने बताया कि शराब पीने के दौरान अचानक झगड़ा हुआ, इन युवकों की आपस में कोई रंजिश नहीं थी। करन के परिजनों ने गांव के ही विनय पुत्र देवकरण और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। परिजनों ने बताया कि तीन भाइयों में करन दूसरे नंबर का था। वह निजी कंपनी में नौकरी करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर में 21 शराबियों को भेजा जेल 
खास बात यह रही कि इसी गांव मुकुंदपुर से लेकर टोल के बीच एसओ मडराक ने दिनभर अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों पर बैठे शराब पी रहे 21 युवकों को दबोचा। इन लोगों को तत्काल जेल भेजा गया। इसके बावजूद रात में शराब पी रहे युवकों के बीच ही वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed