{"_id":"57f2b5584f1c1b093426fea5","slug":"the-self-immolation-attempt-at-the-ssp-office-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी आफिस पर किया आत्मदाह का प्रयास, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी आफिस पर किया आत्मदाह का प्रयास, हंगामा
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Tue, 04 Oct 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी आफिस पर किया आत्मदाह का प्रयास, हंगामा
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गांधी पार्क क्षेत्र में दो महीने पहले हुए तोताराम हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित मृतक के बेटे ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय परिसर में स्वयं के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया।
पुलिस कर्मियों ने हालांकि मिट्टी के तेल से भीगे युवक को काबू तो कर लिया, लेकिन इसको लेकर मौके पर काफी हंगामा हुआ। बाद में एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के जल्द ही पकड़े जाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
अकराबाद के नगरिया पट्टी चाहराम निवासी वीरेंद्र ने बताया कि गत 12 अगस्त को उसके पिता तोता राम की गांव की चुनावी रंजिश के चलते छर्रा अड्डा पुल के नीचे हत्या कर दी गई थी। हत्या के समय वह भी पिता के साथ था। उसने हत्यारों की पहचान कर नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी, लेकिन आज तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
इसके अलाव पुलिस जांच के नाम पर चश्मदीद गवाहों को तंग कर रही है। इसी बात से आक्रोशित होकर वीरेंद्र कुछ लोगों के साथ सोमवार को करीब 11:30 एसएसपी कार्यालय पर पहुंच गया। वहां पर उसने स्वयं पर मिट्टी का तेल डाल लिया। यह देखकर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। वीरेंद्र बार-बार चिल्ला रहा था। मुझे इंसाफ नहीं मिला है।
मैं जान दे दूंगा। इससे पहले कि वीरेंद्र स्वयं को आग लगा पाता पुलिस कर्मियों उसे दबोच लिया। वीरेंद्र के साथ आए लोगों ने वहां इलाका पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा करना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर अफसर बाहर आए। अफसरों ने वीरेंद्र की एसएसपी से मुलाकात करायी।
एसएसपी ने उसी समय एसओ अकराबाद से पूरी घटना की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि जल्द ही अभियुक्त गिरफ्तार किए जाएंगे और जेल भेजे जाएंगे। वीरेंद्र ने ऐलान किया है कि तीन दिन में अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई वह एक बार फिर से आत्मदाह का प्रयास करेगा।