{"_id":"598e12fc4f1c1bed718b46fe","slug":"the-mobile-company-s-agent-shot-attempted-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल कंपनी के एजेंट को गोली मारी, लूट का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल कंपनी के एजेंट को गोली मारी, लूट का प्रयास
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kapurthala Loot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वार्सी थानांतर्गत रमेश विहार कालोनी में बाइक सवार बदमाशों एक मोबाइल कंपनी के कलेक्शन एजेंट से शुक्रवार देर रात गोली मारकर लूट का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को लेकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
थाना अकराबाद स्थित नगला पटे निवासी किशन कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह का स्वर्ण जयंती नगर में मोबाइल कंपनी का ऑफिस है। उनके पिता एटा में दरोगा के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार की रात को वह बाजार से करीब ढाई लाख रुपये की उगाही करके बाइक से लौट रहा था।
रमेेश विहार कालोनी के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसे आवाज देकर रोका। जैसे ही वह रुका वैसे ही बदमाशों ने उससे नाम पूछकर गोली मारकर नगदी से भरा थैला लूटने का प्रयास किया। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बावजूद इसके उसने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाते हुए नगदी से भरे थैले पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। गोली चलने और चीखपुकार की आवाज सुनकर लोग मौके की तरफ दौड़े।
विज्ञापन
लोगों को आता देख बदमाश असलाह लहराते हुए भाग गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने गोली मारकर लूट करने का प्रयास करने वाले बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।