फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The elderly man was shot dead in disputed plot

प्लॉट के विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या

Sat, 30 Jul 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 30 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
थाना टप्पल क्षेत्र के गांव मांदक में गुरुवार की रात्रि में जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने सड़क किनारे सो रहे एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह पांच बजे परिजनों को उसकी हत्या के बारे में पता चला तो वहां कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि पुलिस सूचना मिलने के दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस पर इन लोगों ने रोष जताया है।  
थाना टप्पल के अंतर्गत जट्टारी क्षेत्र के गांव मांदक निवासी चंदीलाल (48 वर्ष)पुत्र नेकसाराम पिछले करीब तीस सालों से कस्बा जट्टारी में सिलाई का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह गुरुवार की रात्रि में घर से कुछ दूरी पर चारपाई पर सोया था।
विज्ञापन


रात्रि में कुछ लोग उसकी गोली मारकर हत्या कर ले गए। उसके सिर में गोली लगी थी। शुक्रवार की सुबह पांच बजे जब चंदीलाल की पत्नी सावित्री उसे जगाने के लिए आई तो खून देखकर उसकी चीख निकल गई। मौके पर भीड़ लग गई। वहां कोहराम मच गया। सूचना जट्टा पुलिस चौकी को दी गई लेकिन पुलिस भी दो घंटे बाद वहां पहुंची। बाद में एसओ टप्पल रविन्द्र सिंह व सीओ ओमप्रकाश सिंह मय फोर्स के वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की रिपोर्ट गांव के ही विपिन, रामखिलाड़ी व धारा सिंह के खिलाफ दर्ज कराई गई है। बताते हैं कि चंदीलाल का इन लोगों से एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 


चौकी इंचार्ज उमेश कुमार यादव का कहना है कि सूचना के करीब 20 मिनट बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। और मौका मुआयना करने के बाद प्रथम दृष्टया मामला रंजिशन का प्रतीत होता है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। इसके बाद और स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed