{"_id":"5702c2ea4f1c1b4d50c815dd","slug":"the-couple-s-life-slip-by-train1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
Updated Tue, 05 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
युवक और युवती के फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के गांव के युगल जोड़े ने सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। आधी रात से लापता युवक के परिजनों ने जब उसकी खोज-खबर ली तो तड़के दौरऊ-सोमना के मध्य उनके शव मिले।
गांव के किसान मानपाल सिंह के चार बेटों में दूसरा 22 वर्षीय अनुज प्रताप और उनके बादगया में रहने वाले ट्रक ड्राइवर प्रताप सिंह बीड़ी 20 वर्षीय बेटी भारती के बीच पिछले काफी समय से प्रेम थे। अनुज अलवर भी निजी कंपनी में नौकरी करता था। भारती गभाना डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
परिजनों के अनुसार 16 अप्रैल को भारती की शादी हरदुआगंज के गांव अलहदादपुर के युवक से तय हुई थी। इस बीच अनुज की तबियत खराब हो गई। रविवार को वह इलाज के लिए गांव आ गया था। रात को अनुज घर के बाहर खुले में सो रहे थेे दो बजे करीब उसके पिता ने उसे टोकते हुए अंदर जाकर सोने को कहा।
विज्ञापन
इसके बाद अचानक अनुज गायब हो गया। सुबह करीब पांच बजे अनुज व भारती की लाश दौरऊ-सोमना के मध्य ट्रैक पर कटी मिलीं। आशंका है कि दोनों ने किसी ट्रेन के आगे आकर जान दी। यहां से परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव अपने साथ ले गए, पर कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ गभाना मो.असलम ने बताया कि किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लगता है। जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। इस प्रेम प्रसंग की खबर किसी के परिजनों को नहीं थी। रोते हुए लड़की की मां ने बताया कि उसे पता होता तो बेटी की शादी तय नहीं करती।
घटना की रात यानि शनिवार शाम को भारती की मां सुशीला देवी अपने मायके बुलंदशहर बेटी की शादी से पहले भात मांगने गई थी। पिता ट्रक पर ही था, जबकि घर में एक छोटी बहन व छोटा भाई मौजूद थे। यह किसी को नहीं पता कि रात में कब भारती निकल गई। सुबह अनुज के परिजनों की ओर से सूचना देने पर भारती के परिजनों को बेटी की मौत की खबर मिली।