फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The body of the transporter was thrown near the meat factory

ट्रांसपोर्टर की हत्या कर शव मीट फैक्ट्री के पास फेंका

Sat, 28 Oct 2017 01:04 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 28 Oct 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
The body of the transporter was thrown near the meat factory
प्रतीकात्मक तस्वीर
थाना बन्ना देवी के सारसौल इलाके में एक ट्रांसपोर्टर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और उसका शव उदला इलियासपुर में मीट फैक्ट्री के पास फेंक दिया। हत्या की पृष्ठभूमि में आरोपी की बहन पर बदनीयती रखने और इसी के चलते उसकी शादी नहीं होने देने की बात निकलकर आ रही है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर 14 दिन बाद मृतक का शव, उसकी बाइक और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। हत्या में सहयोग करने वाले दंपति की पुलिस तलाश कर रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


बन्ना देवी के नगला कलार का रहने वाला बाबी (40) पुत्र गुलाब सिंह ट्रांसपोर्टर था। माल की बुकिंग के साथ ही वह अपनी कुछ गाड़ियां भी चलवाता था। अपनी रंगीन तबियत के चलते पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दो शादियां की। दोनों पत्नियों से उसके छह बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक गत 14 अक्तूबर की शाम से वह लापता था।
विज्ञापन


लापता होने के दो दिन बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी। इस दौरान पुलिस ने जब जांच शुरू की तो उसके मोबाइल की लोकेशन सारसौल इलाके में मिली। अब पुलिस ने यह देखा कि आखिरी काल किसकी थी। पुलिस को पता चला कि आखिरी काल सारसौल पर नरेश नामक सब्जी वाले ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब सब्जी वाले से पूछताछ की तो उसने बताया कि फोन जरूर उसका था, लेकिन काल उसने नहीं की थी। काल स्थानीय निवासी चांद, उसकी पत्नी और लोकेश ने की थी। पुलिस जब चांद की तलाश में उसके घर पहुंची तो चांद और उसकी पत्नी तो नहीं मिले, लेकिन लोकेश मिल गया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो लोकेश ने बताया कि बॉबी उसकी बहन पर बदनीयती रखता था। कई बार समझाने पर भी हमें ही उल्टा फंसवाने की धमकी देता था। बहन की शादी कई बार तय की, लेकिन शादी में झंझट डाल देता था।


इसी के चलते परेशान होकर बॉबी को रास्ते से हटाने का फैसला किया। इस काम में चांद और उसकी पत्नी ने सहयोग किया। घटना वाली शाम को उसे घर पर बुलाया और धारदार हथियार से हत्या कर उसी रात शव मीट फैक्ट्री के बराबर फेंक दिया। पुलिस ने लोकेश की निशानदेही पर मृतक का शव, बाइक, चाकू आदि बरामद कर लिया। मृतक के भाई ने तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया है। चांद और उसकी पत्नी फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed