फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tau got the child with the tantrik

ताऊ ने तांत्रिक संग मिल दी थी बच्चे की बलि

Tue, 20 Mar 2018 01:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 20 Mar 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tau got the child with the tantrik
कन्हैया का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
हरदुआगंज के गांव चौगानपुर में पांच साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने सगे ताऊ सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। ताऊ व तांत्रिक का मकसद जमीन में दबी कथित संपत्ति और सिद्धि पाना था। हत्या से पहले गेहूं के खेत में बाकायदा पूजा की गई और फिर छुरे से बच्चे का गला रेता गया। इन दोनों के अलावा गिरफ्तार किए गए अन्य व्यक्ति को बच्चे के परिजनों ने नामजद किया था पर कोई सबूत न मिलने पर पुलिस ने पूछताछ के बाद उसको छोड़ दिया था।      
विज्ञापन


एसएसपी राजेश पांडेय ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि गांव चौगानपुर निवासी संजय पुत्र मोहनलाल के तीन बेटों में मझला बेटा कन्हैया (5 वर्ष) 24 फरवरी की शाम घर से लापता हो गया था। इसके बाद 14 मार्च की सुबह कन्हैया का क्षत-विक्षत कंकाल रूपी शव गांव के ही पप्पू के गेहूं के खेत में मिला। घटनास्थल पर मिले कपड़ों व चप्पलों से उसकी शिनाख्त हुई। वहां पड़ी एक आरोपी की लुंगी को भी पहचान लिया गया। 
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो अपहरण में नामजद किए गए गांव के ही शिवकुमार को गिरफ्तार किया। 

बाद में पुलिस ने बच्चे के ताऊ ताराचंद व गांव के ही तांत्रिक ज्ञान सिंह उर्फ  मल्ल जी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों से जब क्रास पूछताछ हुई तो हत्याकांड से पर्दा उठ गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि तांत्रिक ज्ञान सिंह नरबलि देकर सिद्धि पाना चाहता था। उसने बच्चे के ताऊ ताराचंद को लालच दिया कि अगर वह किसी बच्चे की बलि देगा तो उसे घर में दबी संपत्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसकी गरीबी दूर हो जाएगी। ताराचंद इस लालच में आ गया और उसने दो हजार रुपये देकर शिवकुमार को बच्चे को घर से टॉफी के बहाने बुलाकर लाने को तैयार किया। तांत्रिक ने पूजा-अर्चना व बलि की विधि की एवज में पांच हजार रुपये लेना तय किया। साजिश के तहत शिवकुमार बच्चे को घर से बुलाकर लाया। रास्ते में ताऊ ताराचंद भी साथ हो गया। इसके बाद मौके पर ले जाकर बाकायदा उसे तिलक आदि लगाकर पहले तांत्रिक ने छुरे से गर्दन पर वार किया। इसके बाद ताऊ ने बलि देते हुए पूरी गर्दन अलग कर दी। इस दौरान शिवकुमार उसके पैर पकड़े रहा। हत्या के बाद ताऊ व शिवकुमार तो गांव चले आए। मगर तांत्रिक काफी देर बाद लौटकर आया। खुलासे पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर हरदुआगंज डॉ. विनोद सिंह व उनकी टीम को बधाई दी है। प्रेसवार्ता में एसपी देहात डॉ. यशवीर सिंह भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed