फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tamacha Factory caught in Vaishali Puram

वैशाली पुरम में तमंचा फैक्टरी पकड़ी

Wed, 27 Mar 2019 01:41 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 27 Mar 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
Tamacha Factory caught in Vaishali Puram
थाना बन्नादेवी पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध फैक्टरी से बरामद तमंचे।
पुलिस ने मंगलवार शाम को चुनाव से ऐन पहले महानगर के बन्नादेवी इलाके के भीकमपुर रोड स्थित वैशाली पुरम स्थित एक खेत में छापा मारकर तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। मौके से पुलिस को दस बने और ग्यारह अधबने तमंचे, तीन कारतूसों के अलावा तमंचा बनाने के उपकरण बरामद कर चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। सभी बदमाशों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिषेक व सीओ द्वितीय संजीव दीक्षित ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने वहां दबिश दी थी। फैक्टरी खेत में स्थित एक बाग के बीचोंबीच चल रही थी। यहां से जनपद सहित आसपास के कासगंज, मथुरा आदि जिलों में भी बदमाशों को तमंचों की सप्लाई की जाती थी। मौके से चार अपराधी पुलिस के हाथ लगे।
विज्ञापन


इनकी पहचान लोकेंद्र उर्फ  छोटू पुत्र राकेश कुमार निवासी रामघाट रोड अवंतिका फ र्स्ट, क्वार्सी, अरुण उर्फ  तोता पुत्र भगवान सिंह निवासी चौधरी हॉस्टल के पीछे सारसौल, बन्नादेवी, सोनू कुमार पुत्र मुकेश सिंह निवासी सराय वृंदावन, सासनी गेट और लोकेश उर्फ  मुन्ना पुत्र दीपक गोपालपुरी, सासनी गेट को दबोचा है। लोकेंद्र के खिलाफ शहर के कई थानों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। थाना बन्नादेवी पुलिस ने सभी बदमाशों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दबिश देने वाली टीम में इंस्पेक्टर अरुणा राय, एसआई अभय कुमार सिंह, एसआई चरन सिंह, एसआई उमेश चंद्र शर्मा, एसआई राहुल कुमार दांगी, सनोज कुमार, दीपक नागर, अजीत सिंह, अविनाश दुबे, संजय भदौरिया, दिनेश भाटी, गौरव राज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed