फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Subordinates undergoing trounced

मातहत करा रहे फजीहत

Fri, 02 Sep 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 02 Sep 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार को लेकर एसएसपी के सख्त रुख के बाद भी मातहत पुलिस की खूब फजीहत करा रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले में तीन अनुशासनहीनता के ऐसे घटनाक्रम हुए, जो चर्चाओं में रहे।
विज्ञापन


वसूली का वीडियो वायरल सिपाहियों पर गिरी गाज
वाकया बृहस्पतिवार सुबह का है। आगरा रोड पर टोल से आगे पुलिस की जीप सड़क किनारे खड़ी है। सादे कपड़े पहने सिपाही पशुओं के आते-जाते ट्रकों से वसूली कर रहे हैं। यह वाकया किसी ने मोबाइल में वीडियो बनाकर कैद कर लिया और उसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन


वायरल हुआ वीडियो मीडिया से होते हुए एसएसपी तक भी पहुंच गया। एसएसपी लव कुमार ने मीडिया को दिए बयान में कहा जांच के आदेश कर दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। देर रात एसएसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर मडराक के सिपाही श्‍ात्रुघ्‍न कटारा और अनिल कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही ने मुंशी पर तानी रायफल, निलंबित
यह वाकया बुधवार रात 10 बजे हरदुआगंज थाने का है। यहां तैनात सिपाही नीरज कुमार को मुंशी ने उसकी मोबाइल ड्यूटी बताते हुए जाने के लिए कहा। इस पर सिपाही नीरज बिफर गया। पहले जाने से इंकार किया। जब मुंशी ने ऐतराज जताया तो कहासुनी करते हुए सिपाही ने मुंशी पर रायफल तान दी। थाने में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बात थाना प्रभारी के जरिए एसएसपी तक पहुंची। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी ने नीरज को निलंबित कर दिया है।

नशे में धुत सिपाही ने फालोअर-चौकी इंचार्ज को पीटा
मडराक थाने की आसना चौकी पर इलाके के गांव छंगारी का देवा प्राइवेट फालोअर है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को चौकी में तैनात कांस्टेबिल पिंटू यादव शराब पी रहा था। उसने देवा पर भी शराब पीने का दबाव डाला। जब देवा ने मना किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।


पीटते-पीटते उसे चौकी के बाहर तक ले आया। वहां खड़े चौकी इंचार्ज ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। खबर मिलते ही थाना प्रभारी पहुंच गए। उन्होंने चौकी इंचार्ज व फॉलवर की डाक्टरी कराते हुए जानकारी अफसरों को दे दी है।  थाना प्रभारी ने कांस्टेबिल के खिलाफ रिपोर्ट भी बना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed