{"_id":"5abbf6604f1c1be3298b4797","slug":"strangled-the-young-man-in-a-new-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई बस्ती में युवक की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नई बस्ती में युवक की गला घोंटकर हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
असद उर्फ मूसी का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के नई बस्ती इलाके से मंगलवार रात दोस्तों द्वारा बुलाकर ले जाए गए युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव इलाके की एक नामचीन मिठाई की दुकान के पास नाले में पड़ा मिला। इस खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया और जांच के लिए पुलिस भी पहुंच गई। देर रात तक हत्या के मूल में पुलिस मुखबिरी की चर्चाएं सामने आ रही थीं। फिलहाल पुलिस व परिजन ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे हैं और दो युवक हिरासत में भी ले रखे हैं, जिनसे देर रात तक पूछताछ की जा रही थी।
वाकये के अनुसार नई बस्ती सराय रहमान निवासी 18 वर्षीय असद उर्फ मूसी पुत्र अनवार खान अपने चचेरे भाई मौजम के साथ फर्नीचर बनाकर बेचने का काम करता था। वह खुद चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था और पिता का इंतकाल हो चुका है।
परिजनों के अनुसार वाकया रात करीब 11 बजे का है, जब इलाके के ही दो युवक उसे फोन पर कहीं घूमने जाने की कहकर बुलाकर ले गए। इसके बाद वह अपनी स्कूटी लेकर निकल गया और नहीं लौटा। बुधवार तड़के पांच बजे उसका शव नई बस्ती के अंदर सिंध स्नेक्स की दुकान के बगल में नाले में पड़ा मिला। इस खबर पर वहां भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी आ गई। परिजनों ने उसकी पहचान कर ली। उसके गले पर काले दुपट्टे का फंदा यह बता रहा था कि उसको गला घोंटकर मारा गया है। उसके हल्की चोटों के निशान भी थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इसकी हत्या क्यों की गई, इसे लेकर कोई कुछ बता नहीं पा रहा था। मगर इलाके में मुखबिरी को लेकर हत्या की चर्चा थीं। इंस्पेक्टर बन्नादेवी जितेंद्र दीखित के अनुसार युवक की जेब से मोबाइल गायब है। दो लोग हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ चल रही है। जल्द तस्वीर साफ होगी।
महिला ने खुद को आग लगाई, मौत
देहली गेट इलाके के कैलाश गली की महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि कैलाश गली निवासी 30 वर्षीय ममता देवी पत्नी जितेंद्र की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी, जिस पर तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा शिबू उर्फ सिद्धार्थ, बेटी कनिष्का, छोटा कुनाल है। आरोप है कि वह अपने बड़े बेटे के साथ आए दिन मारपीट करती रहती थी। बुधवार की सुबह इसी बात पर विवाद हुआ और फिर बेटे के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा रही थी, वहां पर अन्य परिजनों व महिलाओं ने बेटे को बचा लिया। उसके बाद वह कमरे में बंद हो गई और उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। महिला को कमरे से बाहर निकाला, तब तक महिला काफी झुलस चुकी थी। बाद में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।