{"_id":"59c969e04f1c1baa538b4684","slug":"ssp-arrested-for-gangster-arriving-with-jamirullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीरउल्लाह संग पहुंचे गैंगस्टर को एसएसपी ने कराया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीरउल्लाह संग पहुंचे गैंगस्टर को एसएसपी ने कराया गिरफ्तार
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
जमीरउल्लाह संग पहुंचे गैंगस्टर को एसएसपी ने कराया गिरफ्तार
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा शासन में ‘छेड़खानी का आरोपी मेरे पास है..’ जैसा सनसनीखेज बयान देकर सुर्खियों में आये पूर्व विधायक जमीरउल्लाह एक बार फि र गैंगेस्टर की सिफ ारिश को लेकर चर्चा में हैं। पूर्व विधायक बाकायदा उस गैंगेस्टर को साथ लेकर एसएसपी के आफिस पहुंच गए। यही नहीं उनके साथ बसपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अशोक सिंह भी थे, लेकिन एसएसपी ने उनकी सिफ ारिश को खारिज करते हुए गैंगेस्टर को अपने दफ्तर से गिरफ्तार करा दिया।
बसपा नेता व पूर्व कोल विधायक जमीरउल्लाह बसपा जिलाध्यक्ष के साथ सोमवार दोपहर एसएसपी दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने एसएसपी से कहा कि थाना प्रभारी देहलीगेट शाहजमाल निवासी अरमान पुत्र पप्पू को बेवजह फं सा रहे हैं। विधायक यहीं पर नहीं रुके उन्होंने अरमान को कप्तान के सामने पेश भी कर दिया।
इतना सुनने के बाद कप्तान ने देहलीगेट एसओ अनुज कुमार से पूरा मामला पूछा तो बात कुछ और ही निकली। पता चला कि अरमान गोकशी का आरोपी है और उस पर गैंगेस्टर भी लगा है। जिसको विधायक निर्दोष बता रहे हैं वह पेशेवर है। एसएसपी ने उसी वक्त एसओ देहलीगेट को अपने आफिस बुला लिया।
विज्ञापन
इस बीच उन्होंने अरमान को टेलीफोन ड्यूटी रूम में खड़ा करा दिया और जमीरउल्लाह को अपने पास रोका। एसएसपी का सख्त रुख भांप कर जमीरउल्लाह जिलाध्यक्ष के साथ यह कहकर बाहर निकल आए कि अब जांच कराकर आप अपने स्तर से कार्रवाई करा लें। इस बीच वहां पहुंचे अनुज ने अरमान को पुलिस हिरासत में ले लिया।
- पुलिस अरमान को बेवजह झूठे मुकद्दमे में फंसा रही है। एसएसपी से कहा गया तो उन्होंने थानेदार से जानकारी ली, जिसमें वही फर्जी मुकदमों की बात बताई गई है। पुलिस मुखबिरों की झूठी कहानी पर निर्दोषों को फंसा कर कमाई कर रही है।
- हाजी जमीरउल्लाह, पूर्व कोल विधायक एवं बसपा नेता
- मेरे पास पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह और बसपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट अशोक सिंह एक संदिग्ध व्यक्ति अरमान की सिफारिश लेकर आए थे। जिस पर गोकशी का मुकदमा चल रहा था। देहलीगेट थाने के एसओ अनुज कुमार से पूछा तो पता चला कि उस पर गैंगेस्टर पर भी लगा है। ऐसे में अरमान को पुलिस के हवाले कर दिया गया। अपराधियों की सिफारिश नहीं हो सकती।
- राजेश पांडेय, एसएसपी अलीगढ़
- अरमान को पुलिस ने मौके पर गोकशी के प्रकरण में पकड़ा था। उस मामले में लाल रंग की गाय काटी गई थी। पुलिस की तत्परता से बवाल रोका गया था। इस मामले में अरमान ने गोकशी के मुकदमे में जमानत करा ली थी, लेकिन गैंगेस्टर की धाराएं बाद में लगी तो इसमें उसकी गिरफ्तारी होनी बाकी थी। पूर्व विधायक जमीरउल्लाह की सिफारिश आई थी, वहां इंकार करने के बाद वह एसएसपी से मिलने गए थे। अरमान को पुलिस हिरासत में ले लिया है मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
-अनुज कुमार, एसओ देहलीगेट
बसपा जिलाध्यक्ष भी अपराधी की सिफारिश में... चर्चाएं
आमतौर पर बसपा का शासन सुदृढ़ और बेहतर प्रबंधन के लिए जाना जाता है, लेकिन सपा के पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह के बसपा में आते ही यहां का रंग बदलने लगा है। अरमान प्रकरण में जमीरउल्लाह के साथ बसपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अशोक सिंह भी गए थे। अब पार्टी में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ पुराने बसपाइयों ने कहा कि जमीरउल्लाह का इतिहास ही अपराधियों को संरक्षण देने वाला है, अब बसपा में भी वह इसको छोड़ नहीं पा रहे हैं, जिससे पार्टी की इमेज खराब हो रही है। इस संबंध में बसपा सुप्रीमो मायावती को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
बाबरी मंडी कांड में जमीर ने कहा था... छेड़खानी के आरोपी मेरे पास है दम है तो पकड़ लो
सपा सरकार में बाबरी मंडी में हुए बवाल में जब अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही थी तो उस वक्त कोल विधानसभा के तत्कालीन विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने ऐलानिया कहा था कि छेड़खानी के आरोपी उनके घर पर हैं। पुलिस की हिम्मत है तो पकड़ कर दिखाए। ये बयान उस वक्त बेहद चर्चा में रहा और बाद में पुलिस ने बाबरी मंडी कांड में वांछित लोगों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा था।