{"_id":"621a7bbf6850b104e9231e4b","slug":"six-members-of-inter-district-vehicle-thief-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के छह सदस्य दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अलीगढ़ः अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के छह सदस्य दबोचे
Sun, 27 Feb 2022 12:46 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोर।
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बन्नादेवी पुलिस ने शहर से दो पहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर जनपदीय गिरोह से जुड़े छह सदस्यों को शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान दबोच लिया। आरोपी पांच हजार से लेकर दस हजार रुपये की कीमत में ग्राहकों को बाइक बेच देते थे। आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच बाइकें बरामद हुई हैं। शातिर चोरों पर विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार प्रभारी निरीक्षक बन्नादेवी सुभाष बाबू शुक्रवार रात सारसौल भाई जी नगर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी दो युवक बाइक लेकर आते दिखाई पड़े। चेकिंग के लिए रोकने पर दोनों वापस भागने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की हैं और इसमें उनका पूरा गिरोह काम करता है।
इस पर पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं। चोरी की बाइकों के साथ पकड़े आरोपियों की पहचान शिवम निवासी सारसौल, अवनीश निवासी नगला मुरारी, शोएब निवासी सराय रहमान, बन्नादेवी, कासिफ निवासी कासिम नगर, सासनीगेट, साजेब निवासी उस्मानपाड़ा व सलमान निवासी मामूद नगर, देहलीगेट के रूप में बतायी है।
विज्ञापन
आरोपियों पर शहर के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों ने बताया कि बाइक चोरी करने के बाद वे उन्हें पांच से लेकर दस हजार रुपये की कीमत में पड़ोसी जिले एटा, कासगंज, हाथरस व बुलंदशहर में बेच देते थे।