फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Six lakhs of stolen from closed house in Sudamapuri

सुदामापुरी में बंद मकान से छह लाख की चोरी

Sat, 02 Mar 2019 01:10 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 02 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
Six lakhs of stolen from closed house in Sudamapuri
सीसी टीवी कैमरे में कैद हुआ चोर। - फोटो : Rupesh
सहालग शुरू होने के बाद चोरों ने एक बार फिर से बंद मकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। थाना सिविल लाइंस के  सुदामापुरी क्षेत्र में स्थित एक प्रॉपटी डीलर के बंद मकान का मुख्य द्वार तोड़ चोर घर के अंदर रखी अलमारी से 57 हजार की नगदी, पांच लाख से अधिक के जेवर उड़ ले गए। घटना के समय भवन स्वामी का परिवार मेलरोज रोड स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। 
विज्ञापन


भोला शर्मा निवासी सुदामापुरी, सिविल लाइंस ने बताया कि वह प्रॉपटी डीलर का काम करते हैं। गुरुवार रात को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेलरोज रोड स्थित एक मैरिज होम में गए थे। घर पर उस दौरान कोई नहीं था। मुख्य द्वार का ताला लगा दिया है। चोरों ने घर के खाली होने का फायदा उठाकर मुख्य द्वार को तोड़ दिया।
विज्ञापन


कमरे के अंदर रखी अलमारी से 57 हजार नगद और पांच लाख से अधिक के जेवर ले गए। साथ ही उन्होंने अन्य सामान की तलाशी के दौरान पूरे घर का सामान बिखेर दिया। जब रात को करीब एक बजे घर पर आए तो सामान बिखरा देखा। अलमारी से नगदी और जेवर गायब थे। इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश भी ली। इस संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दे दी गई। इंस्पेक्टर अमित कुमार के मुताबिक चोरों की तलाश जारी है। मकान के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



अतरौली में दिनदहाड़े पिता-पुत्र से दो लाख रुपये की लूट
अतरौली कोतवाली क्षेत्र के पाली मार्ग पर गांव मौसमपुर और गिजरौली के बीच बदमाश दिनदहाड़े पिता-पुत्र से दो लाख रुपये लूटकर ले गए। विरोध करने पर दोनों को बदमाशों ने तमंचों की बट से पीटा। इससे वह घायल हो गए। लूट की सूचना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से वारदात की जानकारी ली। बदमाशों का हुलिया पता करने के लिए पुलिस ने बैंक में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।

  थाना पालीमुकीपुर के गांव कुंवरपुर निवासी चंद्रपाल सिंह शुक्रवार को अपने बेटे उपेंद्र सिंह के साथ अतरौली आए थे। अतरौली स्थित केनरा बैंक शाखा से 70 हजार और पंजाब नेशनल बैंक से 1 लाख 30 हजार रुपये निकाले। यह रुपये थैैले में रखकर पिता-पुत्र बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। अपराह्न करीब तीन बजे बाइक सवार बदमाशों ने मौसमपुर से निकलते ही ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवा ली और रुपयों से भरा थैला छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उपेंद्र के सिर पर तमंचा की बट मारने के साथ ही गोली मारने की धमकी दी। इस पर उनकी पकड़ ढीली हुई और बदमाश रुपयों से भरा थैला छीनकर वापस अतरौली की ओर भाग निकले। सूचना पर सीओ प्रशांत सिंह, कोतवाल शंभूनाथ सिंह, एसओ पालीमुकीमपुर राजीव कुमार, एसएसआई सतेंद्र शर्मा फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस पिता-पुत्र को लेकर दोनों बैंक शाखाओं में पहुंची। बदमाशों के हुलिया की जानकारी लेने के साथ ही बैंकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed